Home Gallery Join Us E-Paper About Contact Us
image
हरी झंडी दिखाकर किया शोभयात्रा का शुभारम्भ

महा शिवरात्रि  के उपलक्ष में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय ने  निकाली शोभायात्रा

शोभायात्रा में दिए शिव के सन्देश

 आगरा- प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के तत्वावधान में महाशिवरात्रि महोत्सव के उपलक्ष्य में एक शिव सन्देश शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा उप क्षेत्रीय कार्यालय विश्व शान्ति भवन ए-1/9 कमला नगर से प्रारम्भ होकर मुगल रोड, अग्रवाल सेवा सदन से कमला नगर मुख्य बाजार होती हुई बल्केश्वर, चाँदनी चौक, शनिदेव मंदिर तथा जी ब्लॉक होती हुई ब्रह्माकुमारीज सेवा केंद्र पर जाकर सम्पन्न हुई।

शोभा यात्रा में भाई , बहिनें  और माताएँ हाथ में शिव ध्वज, झंडे, बैनर, कलश आदि लेकर चल रहे थे। शोभायात्रा के अंतर्गत मुख्य तीन झाँकियाँ दर्शाई गई।  जिसमें पहली झाँकी शिव और शंकर की शोभायमान झांकी थी।  दूसरी झाँकी श्री रामेश्वरम की थी जो सबका मन मोह रही थी इसमें श्री रामचन्द्रजी शिव पिता परमात्मा की शिवलिंग की आराधना करते हुए दर्शाए गए थे और तीसरी झाँकी में परमपिता परमात्मा शिव ही सर्व आत्माओं के पिता हैं अर्थात सर्व धर्म समभाव की झाँकी के दर्शन हो रहे थे। 

ब्रहमाकुमार एवं ब्रह्माकुमारी भाई  बहिनें शोभा यात्रा मार्ग में बैंड बाजों के साथ शिव के सन्देश के गीत गाते हुए, नारे स्लोगन गाते हुए, ईश्वरीय परिचय देते हुए चल रहे थे। सभी के मुख मंडल पर महा शिवरात्रि महोत्सव के आयोजन की खुशी विद्यमान थी । शोभायात्रा मार्ग में विभिन्न स्थानों पर शोभा यात्रा तथा शिव भोलेनाथ का स्वागत सम्मान किया गया। शोभायात्रा में लगभग 1000 से अधिक भाई बहिनों ने भाग लिया।

शोभायात्रा का मुख्य उद्देश्य भगवान भोलेनाथ शिव के अवतरण की यादगार महा शिवरात्री का सन्देश बताया जा रहा था। शोभायात्रा का शुभारम्भ ब्रह्माकुमारीज की उप क्षेत्रीय प्रभारी राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी शीला बहिन जी तथा  भ्राता राकेश गर्ग (लघु उद्योग  राज्यमंत्री) ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर कमला नगर क्षेत्र के पार्षद भ्राता पंकज अग्रवाल भी मौजूद रहे।

शोभायात्रा का निर्देशन  ब्रह्मा कुमारी नीलम बहिन, सीमा बहिन , सपना बहिन, महिमा बहिन ने किया तथा शोभायात्रा को सफल बनाने में अलका बहिन , रेखा बहिन, कल्पना बहिन, प्रीति बहिन, मंजू बहिन, विनीता बहिन, ब्रह्माकुमार रामेश्वर त्यागी, हरिदत्त शास्त्री, रिषी भाई,  सूरतराम, विभोर भाई , शम्भू भाई, भरत भाई, रवि भाई, तरुण भाई, विकास भाई, नितेश भाई, आलोक भाई, ओमवीर भाई, नितिन भाई, अमर भाई आदि का सहयोग रहा ।

Post Views: 272

यह भी पढ़ें

Breaking News!!