Home Gallery Join Us E-Paper About Contact Us
image
Foto

देश में बढ़ते बलात्कारों के विरोध में महिलाओं ने निकाला जलूस

वीरेंद्र चौधरी

आगरा  विश्व सनातन ट्रस्ट की ओर से आज कर्मयोगी एनक्लेव कमला नगर आगरा में सांय 5 बजे से जलूस निकाला गया।  जलूस कर्मयोगी गुब्बारा से शुरू हुआ और कर्मयोगी से जुड़ी कॉलोनी ब्रज विहार ,नटराज पुरम, बालाजी पुरम ,ब्रजधाम , सुभाष नगर चौराहे से होते हुए नटराज पुरम के पार्क पर समाप्त हुआ। 

विश्व सनातन ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा कि आज देश में बलात्कारों की संख्या आए दिन बढ़ती जा रही है कोलकाता में हुई घटना से सभी लोगों के दिल में गहरा आघात पहुंचाएं। यह मामला भी चल ही रहा था कि आगरा थाना सदर के अंतर्गत भाजपा नेता के एक मैरिज हॉल में नाबालिक बच्ची से बलात्कार की घटना सामने आई जिसमें उसको जिंदा दफनाने की भी कोशिश की जा रही थी। यह एक बहुत ही चिंताजनक है। ऐसे अपराधियों के विरुद्ध फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमे चलकर तत्काल प्रभाव से सजा दिलाने का कार्य किया जाए और ऐसा दंड दिया जाए की एक नजीर बन जाय ।

पार्षद कंचन बंसल ने कहा कि समाज में अपराधियों को पहचानना मुश्किल भरा है आज कोई भी अपराधी गलत कार्य करने की सोच तो उससे पहले वह दंड याद आ जाए तो अपराध में कमी आ सकती है। हमें अपनी बहन बेटियों को सुरक्षित रखने के लिए बहुत विवेक एवं समझाने और सबल बनाने की आवश्यकता है। क्योंकि जिस तरीके से निर्भया केस कांड में उनको सजा लेट हुई थी तो अब जो बढ़ते हुए बलात्कार केस में सजा का प्रावधान तत्काल होना चाहिए। जिससे बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाया जा सके।

पार्षद हरिओम बाबा ने कहा है कि कर्नाटक की घटना में जो लोग लिप्त है उनको तत्काल दंड दिया जाए और मैं मांग करता हूं वहां की सरकार को भी बर्खास्त किया जाए इस जुलूस में कॉलोनी के प्रमुख समाजसेवी, समाज सेविकाएं एवं गणमान्य लोग शामिल रहे।

Post Views: 177

यह भी पढ़ें

Breaking News!!