Home Gallery Join Us E-Paper About Contact Us
image

रेलवे कर्मी द्वारा कराई गयी नेताओं की सिफारिश पड़ी भारी, गई नौकरी

आकाश जैन

आगरा- रेलवे मंडल के एक कर्मचारी को मनचाही पोस्टिंग की सिफारिश करवाने के कारण उसके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुए नौकरी से निकाला दिया गया।
यह ज्ञात हुआ है कि रेलवे बोर्ड द्वारा जारी रेल सेवा आचरण नियम के अनुसार कोई भी रेल कर्मचारी अपनी रेल सेवा से संबन्धित मामलों में अपने हितों को आगे बढ़ाने के लिए किसी प्राधिकारी पर राजनीतिक या अन्य प्रभाव डालने का प्रयास नहीं करेगा । रेलवे बोर्ड द्वारा जारी सेवा नियमों का उल्लंघन करने के लिये कर्मचारी को नौकरी से बर्खास्त किया गया है।

रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दबाव में इस तरह के प्रशासनिक निर्णय लेने से रेल संचालन तथा संरक्षा प्रभावित होते हैं। आगरा मंडल तथा इसके आसपास क्षेत्र में इस तरह की सिफारिश बहुतायत से होती हैं तथा इसे रोकने के लिये सख्त कार्यवाही करने की जरूरत है।

Post Views: 714

यह भी पढ़ें

Breaking News!!