Home Gallery Join Us E-Paper About Contact Us
image

सात दिवसीय योग महाकुंभ का समापन 21 जून को

आजादी के 75 वां अमृत महोत्सव

आगरा, आजादी के 75 वां अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में सात दिवसीय योग का महाकुंभ  विश्वविद्यालय के छलेसर परिसर  के खेलकूद एवं शारीरिक विभाग के तत्वाधान में 15 जून से  लगाया गया है । जिस का समापन २१ जून को योग दिवस के अवसर पर होगा। शिविर का आरंभ हो 15 जून को विश्वविद्यालय के छलेसर परिसर में आरंभ हुआ जिसमें लगभग, सामाजिक संगठन, व्यापारिक संगठन के लोगो के अलावा विश्वविद्यालय के 200 छात्र छात्राएं भाग ले रहे हैं। इसकी जानकारी, खेलकूद विभाग के निदेशक अखिलेश सक्सेना ने बताया कि शिविर  प्रातः 6.00 बजे से आरंभ  होकर  प्रातः 10 बजे तक  होता है जिसमें  विभिन्न विश्वविद्यालयों के योग विशेषज्ञ इस शिविर में  प्रतिभागियों को योग के बारे में जानकारी देते है, और सभी योग क्रियाएं सिखाई जाती हैं ।

इस योग शिविर में लगभग 200 प्रतिभागी  भाग ले रहे हैं, योग शिविर का समापन 21 जून  योग दिवस को होगा । जिसमें अंबेडकर विश्वविद्यालय के अधिकारी भाग लेंगे।

  • TAGS
Post Views: 1061

यह भी पढ़ें

Breaking News!!