Home Gallery Join Us E-Paper About Contact Us
image
बैठक का ग्रुप फोटो

डॉ. अंबेडकर शोभायात्रा: सर्वश्रेष्ठ संदेश देने वाली झांकियों को ई-स्कूटी भेंट करेगा भीम युवा व्यापार मंडल

वीरेंद्र चौधरी

​• 135वीं जयंती पर समाज को शिक्षा, संस्कृति और पर्यावरण से जोड़ने की अनूठी पहल
​• 1978 के बलिदान मार्ग की उपेक्षा पर व्यापार मंडल ने जताई चिंता, प्रशासन से की मांग
​आगरा। संविधान निर्माता, भारत रत्न परम पूज्य बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की आगामी 135वीं जयंती को ऐतिहासिक बनाने के लिए भीम युवा व्यापार मंडल, सदर भट्टी (आगरा) ने तैयारी कर रही है। सोमवार को सदर भट्टी स्थित जिज्ञासा पैलेस में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष शोभायात्रा में निकलने वाली सर्वश्रेष्ठ और समाज को प्रेरित करने वाली झांकियों को ई-स्कूटी देकर सम्मानित किया जाएगा।
​उत्कृष्ट झाकियों को ई स्कूटी देकर किया जाएगा पुरस्कृत 
संस्था के अध्यक्ष बबलू आनन्द ने बताया कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के उद्देश्य से इस बार पुरस्कारों की श्रेणी को बड़ा किया गया है। जो झांकियां शिक्षा, नारी सशक्तिकरण, भारतीय संस्कृति, आपसी भाईचारा, राष्ट्रप्रेम और पर्यावरण संरक्षण का सशक्त संदेश देंगी, उन्हें व्यापार मंडल की ओर से ई-स्कूटी भेंट किया जाएगा। यह कदम युवाओं को रचनात्मकता और सामाजिक जिम्मेदारी से जोड़ने के लिए उठाया गया है।
​1978 के 'बलिदान मार्ग' की उपेक्षा पर रोष:
संरक्षक मुकेश कर्दम ने एक गंभीर मुद्दा उठाते हुए केंद्रीय भीम नगरी के पदाधिकारियों और प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने कहा कि ​"1978 की शोभायात्रा के दौरान जिस मार्ग पर समाज के युवाओं ने अपना बलिदान दिया था, आज वह मार्ग उपेक्षित है। वहां न लाइटिंग की व्यवस्था होती है और न ही पेयजल (प्याऊ) की। इस वर्ष हमारी मांग है कि उस शहादत वाले मार्ग को भव्य रूप से सजाया जाए और वहां सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।"

संयोजक राजीव निमेष ने जोर देकर कहा कि संगठन में अधिकांश सदस्य युवा व्यापारी हैं। उन्होंने घोषणा की कि यदि समाज का कोई भी व्यक्ति व्यापार के क्षेत्र में कदम बढ़ाना चाहता है या किसी व्यापारी को किसी भी स्तर की मदद की आवश्यकता है, तो संगठन हर समय उनके साथ खड़ा है।

महामंत्री अनिल देव ने कहा कि केवल अंबेडकर जयंती ही नहीं अन्य सामाजिक आयोजनों में भी व्यापार मंडल अपनी पूर्ण सहभागिता निभाएगा। उन्होंने सभी साथियों से एकजुट होकर समाज के उत्थान के लिए कार्य करने का आह्वान किया।
कोषाध्यक्ष विक्रम भारती ने बताया कि सदर भट्टी क्षेत्र में पिछले 21 वर्षों से भीम युवा व्यापार मंडल द्वारा भव्य मंच का आयोजन और पूरे क्षेत्र में आकर्षक लाइटिंग कराई जाती रही है। इस परंपरा को इस वर्ष और भी भव्यता के साथ निभाया जाएगा।

​​बैठक की अध्यक्षता बबलू आनंद ने की और संचालन मुकेश कर्दम द्वारा किया गया। इस दौरान गोगी मौर्य, अजय कुमार, राजा बाबू, शिव शंकर, रघु चंद, अनिल देव, रवि शंकर, बंटी, मुकेश सागर, विक्की भाई, अतुल पीपल, जुगनू भाई, नवीन ओसवाल, रवि पहलवान, रवि भारती, मुरारी लाल, शिवम राजोरिया, साहू जी, कमलेश, विपिन कुमार, आकाश राका, राहुल मौर्य, किशोर पीपल, बलबीर भाई, काका, नवल किशोर, राकेश वर्मा, कमल सिंह, एड अविचल प्रताप सिंह, दर्शन बाबू, वीरेंद्र भाई, सुमित निगम, शिवम राजोरिया, विशाल कुमार, देवेश कुमार, सियाराम और सिद्धार्थ सिंह , लक्ष्मी नारायण, अविनाश कर्दम, जगविंदर , काले भाई, जितेंद्र कुमार, राहुल कुमार ,राजेश भाई सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Post Views: 147

यह भी पढ़ें

Breaking News!!