Home Gallery Join Us E-Paper About Contact Us
image
फोटो

इंडस वैली कॉलोनी में राम दरबार और शिव परिवार की हुई प्राण-प्रतिष्ठा

संवाद

आगरा: ताजनगरी के बोदला-बिचपुरी रोड स्थित 'इंडस वैली' कॉलोनी में चैत्र नवरात्रि के तीसरे पावन दिन पर श्रद्धा और उल्लास के साथ माँ चंद्रघंटा की आराधना के साथ कॉलोनी परिसर के भव्य नवनिर्मित मंदिर में प्रभु श्री राम दरबार और शिव परिवार की मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा विधि-विधान से संपन्न हुई।
​मुख्य अतिथि विधायक विजय शिवहरे और विजय सिंह कर्दम ने मूर्तियों की प्रतिष्ठा की। डायरेक्टर विजय सिंह कर्दम ने बताया कि मंदिर का निर्माण वास्तु शास्त्र के अनुसार किया गया है, ताकि निवासियों को सुरक्षा और हरियाली के साथ आध्यात्मिक उन्नति भी मिले।
​ इस अवसर पर महिलाओं ने मंगल गीत गाए और विशाल भंडारे के माध्यम से जरूरतमंदों को भोजन वितरित किया गया। उत्सव के दौरान कॉलोनी में 'प्रॉपर्टी कैंप' भी लगाया गया, जहाँ कॉलोनी की आधुनिक सुविधाओं की जानकारी दी गई। इस शुभ घड़ी में प्लॉट या मकान की बुकिंग पर ग्राहकों को विशेष छूट और उपहार दिए जा रहे हैं। कार्यक्रम में कौशल किशोर सिंघल, ब्रज किशोर खंडेलवाल, रामजी लाल, प्रकाश चंद, हाकिम सिंह, जे  पी सिंह, वीरेंद्र कर्दम सहित तमाम गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Post Views: 35

यह भी पढ़ें

Breaking News!!