Home Gallery Join Us E-Paper About Contact Us
image
रंग लगाकर होली खेलते हुए ग्रुप फोटो

उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के तत्वावधान में होली मिलन समारोह आयोजन

राकेश दिवाकर

कार्यक्रम में सभी सदस्यों ने एक दूसरे को चंदन लगाकर और गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दीं। अपने अनुभव साझा किए और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का ऐसे लुत्फ उठाया मानों अपनी किशोरवस्था में पहुंच गए। जहां होली के रंग और मस्ती में हर कोई डूबा नजर आया। वहीं प्रदेश मंत्री मोहन गुलजार ने बताया सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि होली मन का मैल मिटाकर एकजुटता का संदेश देती है। समस्त शहरवासियों को होली की शुभकामनाएं दी और ईको फ्रैंडली होली खेलने का संदेश दिया, जिसमें एक क्षेत्र में एक होली जलाने और केमिकल रंगों के साथ स्थान पर जैविक रंगों के प्रयोग करने को प्रेरित किया गया। 

सांस्कृतिक कार्यक्रम में रंग बरसे भीगे चुनर वाली..., होली खेलन बरसाने आयो रे नटवर नंदकिशोर ..... जैसे गीतों पर गुलाल उड़ाते हुए होली की मस्ती का खूब आनन्द लिया। 
कार्यक्रम में वृंदावन एवं ब्रज के कलाकारों ने अपनी भावपूर्ण, आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से राधा-कृष्ण की भक्ति का अद्भुत वातावरण सृजित किया। इन प्रस्तुतियों ने सभी को भाव-विभोर कर दिया और होली की भावना को सजीव रूप से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में  उपस्थित रहे मोहन गुलजार प्रदेश देश मंत्री उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ, हरी बाबू वाल्मीकि संरक्षक उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ, विनोद इलाहाबादी प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ, संजय लहरी, गुड्डू चौधरी, राकेश चौधरी आदि लोग मौजूद रहे  

Post Views: 174

यह भी पढ़ें

Breaking News!!