Home Gallery Join Us E-Paper About Contact Us
image
शिविर में सचिव रेखा शर्मा के साथ शिक्षिकाएं

हुनरमंद बनकर आत्मनिर्भर बनेंगे महिलाएं और बच्चे 10 दिवसीय शिविर शुरू

विश्व सनातन ट्रस्ट की पहल: कमला नगर के दुर्गा मंदिर में लगा रोजगार परक प्रशिक्षण शिविर

आगरा कमला नगर के ब्रज विहार स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में 'विश्व सनातन ट्रस्ट' की ओर से 10 दिवसीय रोजगार प्रशिक्षण शिविर का भव्य शुभारंभ किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य महिलाओं, युवतियों और बच्चों को हुनरमंद बनाकर उन्हें आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त करना है। शिविर के प्रति लोगों में खासा उत्साह देखा गया और पहले ही दिन विभिन्न विधाओं में प्रशिक्षण लेने के लिए 100 से अधिक शिक्षार्थी पहुंचे।

​स्वरोजगार के लिए लोन दिलाने में भी होगी मदद

ट्रस्ट की सचिव रेखा शर्मा ने बताया कि शिविर के माध्यम से महिलाओं और बच्चों को सिलाई, कढ़ाई, मेहंदी, पेंटिंग, म्यूजिक और क्राफ्ट जैसे रोजगार परक कोर्सों का निशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह शिविर लगातार 10 दिनों तक चलेगा। उन्होंने आगे कहा कि ट्रस्ट केवल प्रशिक्षण तक सीमित नहीं है, बल्कि यदि कोई महिला अपना खुद का काम या उद्योग शुरू करना चाहती है और उसे लोन (ऋण) की आवश्यकता होती है, तो ट्रस्ट उसमें भी पूरी कागजी और व्यावहारिक मदद प्रदान करता है। इसके साथ ही महिलाओं को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से भी अवगत कराया जा रहा है।

​मिलेगा प्रमाण पत्र
आयोजकों के अनुसार, इस 10 दिवसीय शिविर को सफलतापूर्वक पूरा करने वाले सभी बच्चों और महिलाओं को प्रशिक्षण के अंत में संस्था की ओर से प्रमाण पत्र (Certificate) वितरित किया जाएगा, जो भविष्य में उनके रोजगार में मददगार साबित होगा।

​ये विशेषज्ञ दे रहे हैं प्रशिक्षण:
​शिविर में अलग-अलग विधाओं के विशेषज्ञ स्वेच्छा से अपनी सेवाएं दे रहे हैं जिसमें :-
​मेहंदी: नीलू मित्तल
​सिलाई व कढ़ाई: रेनू वर्मा
​ढोलक वादन: बबिता शर्मा
​क्राफ्ट मेकिंग: रिद्धिमा अग्रवाल एवं रितिका अग्रवाल
​ड्राइंग व पेंटिंग: वर्षा कुमारी

​इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति:
शिविर के शुभारंभ के अवसर पर दुर्गा मंदिर की अध्यक्षा शशि गुप्ता ने उपस्थित रहकर सभी संभागियों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान व्यवस्था संभालने और सहयोग करने में कामना गोयल, सोनल गुप्ता, सपना गोयल, अर्चना सिंघल और नीरु गुप्ता मुख्य रूप से सक्रिय रहीं।

Post Views: 126

यह भी पढ़ें

Breaking News!!