विज्ञापन
ब्रेकिंग
नए संकल्प संग पुरानी कार्यकारिणी पर संयम ने किया दोबारा भरोसा बेटियों के हाथों पर लगाई मेहंदी, गाए मंगल गीत, छलका उल्लास रणधीरपुरा पहुंचे सांसद राजकुमार चाहर, पीड़ित परिवार से मिलकर दिया 5 लाख का चेक हर्षोल्लास के साथ मनी बुद्ध जयंती, मेधावी छात्रों और समाजसेवियों का हुआ सम्मान दलितों के अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस बनाएगी मजबूत लीगल टीम: मेघा सेहरा नए संकल्प संग पुरानी कार्यकारिणी पर संयम ने किया दोबारा भरोसा बेटियों के हाथों पर लगाई मेहंदी, गाए मंगल गीत, छलका उल्लास रणधीरपुरा पहुंचे सांसद राजकुमार चाहर, पीड़ित परिवार से मिलकर दिया 5 लाख का चेक हर्षोल्लास के साथ मनी बुद्ध जयंती, मेधावी छात्रों और समाजसेवियों का हुआ सम्मान दलितों के अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस बनाएगी मजबूत लीगल टीम: मेघा सेहरा

कर्मयोगी पॉश कॉलोनी में धंसी करोड़ों की सड़क, रोड पर 10 फीट गहरा गड्ढा, मचा हड़कंप

1 14 घंटे पहले

आगरा।पॉश कर्मयोगी रोड पर सड़क धंसने से हड़कंप मच गया। सड़क के बीचों-बीच करीब 5 फुट चौड़ा और 10 फुट गहरा गड्ढा बन गया, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों पर बड़ा हादसा मंडराने लगा। घटना सुबह करीब 6 बजे सामने आई।

हैरानी की बात यह है कि करोड़ों रुपये की लागत से बनी इस सड़क पर चार महीने के भीतर यह दूसरा बड़ा गड्ढा है। स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य में भारी लापरवाही का आरोप लगाते हुए पूरे मामले की जांच की मांग की है।

विरोध दर्ज कराने के लिए सपा प्रदेश महासचिव नितिन कोहली सीढ़ी लगाकर गड्ढे में उतरे और सांकेतिक प्रदर्शन किया। उन्होंने नगर निगम, जलकल विभाग और निर्माण से जुड़ी निजी कंपनी को जिम्मेदार ठहराया।

वहीं, आरोप है कि संबंधित विभाग जिम्मेदारी तय करने के बजाय एक-दूसरे पर ठीकरा फोड़ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने सड़क की तत्काल मरम्मत और पूरे निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

Bindu Vistaar
ऐप इंस्टॉल करें
तेज़ अनुभव, ऑफ़लाइन पढ़ें