विज्ञापन
ब्रेकिंग
नए संकल्प संग पुरानी कार्यकारिणी पर संयम ने किया दोबारा भरोसा बेटियों के हाथों पर लगाई मेहंदी, गाए मंगल गीत, छलका उल्लास रणधीरपुरा पहुंचे सांसद राजकुमार चाहर, पीड़ित परिवार से मिलकर दिया 5 लाख का चेक हर्षोल्लास के साथ मनी बुद्ध जयंती, मेधावी छात्रों और समाजसेवियों का हुआ सम्मान दलितों के अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस बनाएगी मजबूत लीगल टीम: मेघा सेहरा नए संकल्प संग पुरानी कार्यकारिणी पर संयम ने किया दोबारा भरोसा बेटियों के हाथों पर लगाई मेहंदी, गाए मंगल गीत, छलका उल्लास रणधीरपुरा पहुंचे सांसद राजकुमार चाहर, पीड़ित परिवार से मिलकर दिया 5 लाख का चेक हर्षोल्लास के साथ मनी बुद्ध जयंती, मेधावी छात्रों और समाजसेवियों का हुआ सम्मान दलितों के अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस बनाएगी मजबूत लीगल टीम: मेघा सेहरा

दुकानदार पर बाइक सवार बदमाशों का दिनदहाड़े हमला, वारदात CCTV कैमरे में कैद वारदात

1 16 घंटे पहले

जमीन विवाद में महिला अधिवक्ता के भाई को गोली, ताजगंज में सनसनी



VO SCRIPT

आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई फायरिंग की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। बाइक सवार बदमाशों ने एक परचून दुकानदार को गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

घटना ताजगंज के श्यामलाल मार्ग की बताई जा रही है, जहां परचून दुकानदार गौरव राठौर अपनी दुकान पर मौजूद थे। तभी बाइक पर सवार होकर आए बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया और गोली चला दी।

गोली गौरव राठौर की जांघ में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। गोली लगने के बावजूद गौरव ने साहस दिखाते हुए हमलावरों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन बदमाश मौके से भाग निकले।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार भागते समय आरोपियों ने कई राउंड फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी। अचानक हुई गोलीबारी से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

घायल गौरव राठौर को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

मामले में नया मोड़ तब आया जब गौरव की बहन और अधिवक्ता संगीता राठौर ने इस हमले को जमीन विवाद से जोड़ते हुए कई लोगों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि विवाद को लेकर पहले भी शिकायतें की गई थीं, लेकिन पुलिस ने समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं की।

अधिवक्ता संगीता राठौर का आरोप है कि यदि पूर्व में दी गई शिकायतों पर कार्रवाई की जाती, तो आज यह घटना नहीं होती। उन्होंने हमलावरों की जल्द गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

उधर थाना ताजगंज पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में ले ली है। पुलिस का कहना है कि फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं।

फिलहाल पुलिस जमीन विवाद समेत सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करने का दावा कर रही है।

Bindu Vistaar
ऐप इंस्टॉल करें
तेज़ अनुभव, ऑफ़लाइन पढ़ें