Home Gallery Join Us E-Paper About Contact Us
You are on First Post.
image

तो वह जिंदा होता' AAP पर लगे आरोप, BJP से SAD तक उठी सरकार को बर्खास्त करने की मांग

तो वह जिंदा होता' AAP पर लगे आरोप, BJP से SAD तक उठी सरकार को बर्खास्त करने की मांग

भारतीय जनता पार्टी (BJP) से लेकर कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल (SAD) ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या को लेकर आम आदमी पार्टी की सरकार को घेर लिया है। एक बार फिर राज्य में आप सरकार को बर्खास्त करने की मांग उठी है। साथ ही सियासी दल मामले की स्वतंत्र जांच कराए जाने की मांग कर रहे हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हाईकोर्ट के सिटिंग जज से जांच कराए जाने की मांग की है। इस संबंध में मूसेवाला के पिता बरकौल सिंह ने भी सीएम को पत्र लिखा था।

 

शिअद के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने राज्य के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित से मुलाकात की। चर्चा के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, 'अगर पंजाब सरकार ने सिद्धू मूसेवाला की सुरक्षा वापस लेने का गलत फैसला नहीं लिया होता, तो वह जिंदा होते। शिअद केंद्रीय स्वतंत्र एजेंसी इस मामले की जांच करती है।'

  • TAGS
Post Views: 723

यह भी पढ़ें

Breaking News!!