भीम नगरी आयोजन समिति 2025 के विकास कार्यों को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक
प्रस्तावित कार्य समय से पूर्ण कराए जाने के दिए निर्देश शोभायात्रा मार्ग को किया जाएगा दुरस्त जिलाधिकारी
आगरा - बौद्धसत्य भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी का 134वां जन्मोत्सव की 30 वीं ऐतिहासिक भीम नगरी समारोह आयोजन समिति 2025 का आयोजन आवास विकास कॉलोनी सिकंदरा आगरा में किया जा रहा है। इस आयोजन के लिए तैयारियां 6 माह पूर्व से शुरू हो जाती हैं। आगरा वासियों में इस आयोजन को लेकर भारी उत्साह रहता है |
भीम नगरी को आकर्षक और भव्य बनाने के लिए आयोजन समिति के पदाधिकारी निरंतर प्रयासरत हैं। आज भीम नगरी की भव्यता और विकास कार्यों को लेकर जिलाधिकारी आगरा की अध्यक्षता में भीमनगरी 2025, के विकास कार्यों की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार आगरा में संपन्न हुई। बैठक में विकास कार्यों के बारे में जिलाधिकारी को छावनी क्षेत्र के विधायक डॉ जी एस धर्मेश ने कार्यों के बारे में बताया। आवास विकास कॉलोनी में कुल 16 सेक्टर और बस्तियों है जहां पर विकास कार्य होने हैं। भीम नगरी क्षेत्र में आयोजन समिति द्वारा चिन्हित कार्यों को प्राथमिकता के तौर पर कराए जाय। क्षेत्र में आने वाले सभी महत्वपूर्ण अंबेडकर पार्क, बुद्ध विहार एवं अन्य पार्कों में कार्य समय से पूर्ण कराया जाए।
14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली जाती है, इस शोभायात्रा में शहर के नागरिक युवा महिलाएं एवं पुरुष सभी शामिल होते हैं यह शोभायात्रा पूरे शहर में भ्रमण करती है इसलिए शोभायात्रा में आने वाले मार्ग को दुरस्त किया जाय। जिलाधिकारी ने समस्त विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रस्तावित कार्य समय से पूर्ण कराए जाय। आज की बैठक में डॉ जी एस धर्मेश पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार/विधायक, नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल, एडवोकेट करतार सिंह भारतीय, धर्मेंद्र सोनी, श्याम जरारी, संरक्षक डॉ रामजी लाल, अध्यक्ष श्री विजय सिंह कर्दम, महासचिव इं महेश चंद्र, गजेंद्र सिंह पिप्पल (पार्षद), शीतल प्रसाद, जे पी सिंह एवं जिले के आमंत्रित अधिकारी गण उपस्थित रहे।