Home Gallery Join Us E-Paper About Contact Us
image
पदाधिकारियों का ग्रुप फोटो

भीमनगरी समारोह के पदाधिकारियों की हुई घोषणा विजय सिंह कर्दम को अध्यक्ष व इंजी. महेश चन्द को चुना महासचिव

आवास विकास कॉलोनी में सजेगी ऐतिहासिक भीमनगरी-2025

आगरा। केंद्रीय भीमनगरी आयोजन समिति की ओर से भारत रत्न डा. भीमराव अम्बेडकर के 134वें  जन्मोत्सव पर 'भीमनगरी' आवास विकास कॉलोनी सिकंदरा में सजाने जा रही है। रविवार को सेक्टर-6, आवास विकास कॉलोनी स्थित आंबेडकर भवन में आयोजित बैठक में केंद्रीय समिति के मुख्य संरक्षक एडवोकेट करतार सिंह भारतीय की सर्वसहमति पर भीमनगरी समारोह आयोजन समिति-2025 के गठन के साथ पदाधिकारियो की घोषणा हुई।  
      केंद्रीय भीमनगरी आयोजन समिति के अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनी ने बताया कि आवास विकास कॉलोनी में भीमनगरी का तीन दिवसीय भव्य आयोजन होगा। जिसके लिए विजय सिंह कर्दम को अध्यक्ष, इंजी. महेश चन्द को महासचिव और आरएन सिंह को कोषाध्यक्ष चुना है। कार्यकारणी विस्तार के क्रम में संरक्षक के रूप में डा. रामजी लाल, 14 उपाध्यक्ष, 12 सचिव, 4 कार्यालय प्रभारी, 5  विधिक सलाहकार, 8 तकनिकी सलाहकार, 3 सुरक्षा व्यवस्था प्रभारी, 9 महिला समिति प्रभारी, 7 विकास समिति प्रभारी और 9 मीडिया प्रभारियों को मनोनीत किया हैं। 

नवागत अध्यक्ष विजय सिंह कर्दम ने कहा कि सविधान शिल्पी बाबा साहेब की ऐतिहासिक भीमनगरी के आयोजन के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अन्य दलों के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नेताओं को आमंत्रित किया जायेगा। आवास विकास कॉलोनी में सभी जाति व धर्म के लोग निवास करते है और इस बार के आयोजन में सर्वसमाज की भागेदारी रहेगी। 
     महासचिव इंजी. महेश चन्द ने कहा कि आवास विकास कॉलोनी में भीमनगरी भव्य बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। बैठक में व्यवस्थित, अनुशासित और मर्यादित रूप में मनाने का संकल्प भी लिया। नवीन पदाधिकारियो का मनोनीत पत्र देकर फूल मालाओ से स्वागत किया गया। धन्यबाद रमेश चन्द ने दिया।

इस अवसर श्याम जरारी, डॉ मुन्ना लाल भारतीय, गजेंद्र पिप्पल, ई. दीनानाथ सिंह, ऋषि सिंह, कीर्ति राम, महेश चन्द, एमसी पिप्पल, खेम बाबू, रतन सिंह, एड. मानिक चंद्रा, ध्रुव कुमार,  प्रताप सिंह राना, साधो सिंह, मलखान सिंह, जगवीर सिंह, जेपी सिंह, निरंजन सिंह, केसी आनंद, राजू वर्मा, राकेश राज, रतन बाबू, लता, ऊषा आदि मौजूद रहे।
 

Post Views: 365

यह भी पढ़ें

Breaking News!!