यमुना ब्रिज से छलांग लगाने के लिए खड़ी महिला को पुलिस ने बचाया
फरमान खान ( संवाददाता )
आगरा। ससुराल वालों की हरकतों से तंग आकर वाटर वर्क्स यमुना ब्रिज से छलांग लगाने के लिए तैयार खड़ी महिला को पुलिस ने बचा लिया।
एत्माद्दौला के घाट निवासी महिला रविवार सुबह यमुना नदी के ऊपर बने जवाहर पुल पर पहुंची। अचानक से महिला पुल की रैलिंग पर चढ़ गई और अपनी जान देने के लिए यमुना नदी में कूदने के लिए छलांग लगाने जा रही थी।
उसी समय मौके पर पीआरवी 0017 पहुंच गई और जान देने जा रही महिला को पकड़कर रैलिंग से तुरंत नीचे उतार लिया गया। महिला ने बताया कि 12 वर्ष पहले उसकी शादी खेरिया मोड़ क्षेत्र में हुई थी। महिला के नौ वर्ष की एक बेटी भी है। ससुराल वाले उसे काफी समय से प्रताड़ित कर रहे हैं।