Home Gallery Join Us E-Paper About Contact Us
image
मंदिर परिसर में पाठ करते श्रद्धालु

विश्व सनातन ट्रस्ट की ओर से हुआ सुंदरकांड का आयोजन आगरा

वीरेंद्र चौधरी

आगरा विश्व सनातन ट्रस्ट के द्वारा रामचरित मानस सुंदरकांड के संगीतमय पाठ का आयोजन किया गया। शनिवार की सायं संस्था की ट्रस्टी और सुभाष नगर निवासी  रेखा शर्मा  के द्वारा शनिदेव मंदिर वृंदावन पार्क बृज विहार कमला नगर आगरा पर आयोजित किया गया।  कार्यक्रम में बृज विहार कमला नगर की ब्रज गोपी महिला मंडल की सदस्यों के अलावा बड़ी संख्या में महिला एवं पुरूष श्रद्धालु शामिल हुए। बताते चलें कि विश्व सनातन ट्रस्ट विगत कई वर्षों से सुंदरकांड का संगीतमय पाठ का आयोजन कराया जा रहा है। संगीतमय पाठ के बाद आरती व महाप्रसाद के वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया। इस अवसर पर रेखा शर्मा ने कहा कि हमारा ट्रस्ट इस प्रकार के आयोजन कराता रहता हैं।

अगर कोई भी श्रद्धालु हवन या सुंदरकांड का आयोजन कराना चाहेगा तो यह ट्रस्ट की ओर बिल्कुल मुफ्त रहेगा और ऐसे आयोजनों से कलियुग में भगवान का नाम लेने से ही मनुष्य भवसागर पार हो सकता है। उन्होंने कहा कि प्रभु नाम के स्मरण मात्र से ही समस्त पाप कट जाते हैं। उन्होंने कहा कि सुंदरकांड बजरंगबली की अराधना है। इसके पाठ करने से बजरंगबली प्रसन्न होते हैं। वहीं प्रवेश बत्रा ने बताया कि हमारी सभी सखी महीने में एक बार इसी मंदिर में संगीतमय कार्यक्रम अवश्य कराते हैं विश्व के कल्याण की भावना से इस बार विश्व सनातन ट्रस्ट के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने इस कार्यक्रम का साप्ताहिक आयोजन किया है। इस अवसर पर आकाश शर्मा,अंकित मिश्रा, गीता सिंघल, अर्चना सिंघल, ऋतु गर्ग, कामना गोयल , सपना गोयल, माधुरी मिश्रा, ममता गुप्ता, बरखा, रश्मि सिंघल, गीता मगधनी, अम्बे, कल्पना यादव, अंजू अरोड़ा, उमा मल्होत्रा, सुनीता ढींगरा , पुष्पा अग्रवाल, गोरा , राज अरोड़ा, निमिषा शुक्ला समेत कई अन्य महिला , पुरूष श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Post Views: 399

यह भी पढ़ें

Breaking News!!