Home Gallery Join Us E-Paper About Contact Us
image
फोटो

महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में भव्य शिवरात्रि रैली निकाली गई

कमला नगर सेवा केंद्र

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आज ब्रह्माकुमारीज कमला नगर सेवा केंद्र, आगरा द्वारा भव्य शिवरात्रि शोभायात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर में विधिवत भोग अर्पण के साथ हुई, तत्पश्चात रैली निकाली गई।

शोभायात्रा कमला नगर सेवा केंद्र से प्रारंभ होकर मुगल रोड होते हुए महाराजा अग्रवाल सेवा सदन पहुँची तथा वहां से वसंत विहार, इंद्रपुरी और न्यू आगरा कॉलोनी के विभिन्न मुख्य मार्गों से गुजरते हुए न्यू आगरा में सम्पन्न हुई। रैली में झंडे, बैनर, स्लोगन, पटके, कलश, पर्चे, ओम शांति मीडिया सामग्री, शिव आमंत्रण पत्र, ज्ञानामृत वितरण, आकर्षक झांकियां एवं बैंड-बाजे के साथ श्रद्धा एवं उत्साहपूर्ण वातावरण बना रहा। शिव संदेश से ओतप्रोत इस शोभायात्रा ने नगरवासियों का विशेष ध्यान आकर्षित किया।

कार्यक्रम में थाना अध्यक्ष श्री राजीव चौधरी एवं पार्षद पंकज अग्रवाल (कमला नगर) विशेष रूप से उपस्थित रहे।अतिथियों द्वारा हरी झंडी दिखाकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में ब्रह्माकुमारी भाई-बहनों एवं नगर के गणमान्य नागरिकों ने भाग लेकर शिव जयंती का संदेश जन-जन तक पहुँचाया। कार्यक्रम का संचालन एवं समन्वय बी.के. शीला बहन (सेवा निमित्त, आगरा सब-ज़ोन) बीके सीमा बहन, बीके सपना बहन, बीके  कल्पना  बहन, सूरत भाई, विभोर भाई आदि का योग रहा।

Post Views: 14

यह भी पढ़ें

Breaking News!!