"महिला सशक्तिकरण सिर्फ एक शब्द नहीं, बल्कि एक आंदोलन है-सुप्रिया सक्सेना
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर वूमेन पावर ग्रुप द्वारा दयालबाग में महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन
महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वूमेन पावर ग्रुप द्वारा दयालबाग में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस आयोजन में समाज की प्रतिष्ठित महिलाओं ने भाग लिया और अपने विचार साझा किए।
कार्यक्रम में डा मीरा शर्मा सुप्रिया सक्सेना आकांक्षा गोयल संगीता अग्रवाल निधि राजोरिया उषा कुछेदिया और अन्य गणमान्य अतिथियों ने महिलाओं की उपलब्धियों और उनकी समाज में भूमिका पर प्रकाश डाला। मीरा शर्मा सुप्रिया सक्सेना ने अपने संबोधन में कहा कि "महिला सशक्तिकरण सिर्फ एक शब्द नहीं, बल्कि एक आंदोलन है, जो महिलाओं को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने की दिशा में काम कर रहा है। इस दौरान महिलाओं के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी दी गई, जिससे अधिक से अधिक महिलाएं इनसे लाभान्वित हो सकें। साथ ही, महिला कल्याण से जुड़ी महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। कार्यक्रम के अंत में समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। साथ ही, महिलाओं को आगे बढ़ने और हर क्षेत्र में अपनी पहचान स्थापित करने के लिए प्रेरित किया गया।