Home Gallery Join Us E-Paper About Contact Us
image

भाविप समर्पण ने किया तुलसी व नीम की पौध का वितरण

आगरा : भारत विकास परिषद् समर्पण शाखा की ओर से शनिवार को स्पीड कलर लैब चौराहा पर तुलसी एवं नीम पौध का वितरण किया। संस्था के सदस्यों ने पौधे देते हुए आये लोगों से अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने की तथा लगे हुए वृक्षों का संरक्षण करने का अपील की |

अंशुल दौनेरिया और राघवेंद्र मधुर सिंघल के निर्देशन में शहरवासियों को लगभग 500 तुलसी के पौधे वितरित किए गए | संस्था के अध्यक्ष संजीव दौनेरिया व सचिव नितिन गोयल ने सयुक्त रूप से कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक वृक्ष अवश्य लगाना चाहिए | जिससे से विश्व में प्रदूषण की समस्या समाप्त हो सके। हम स्वच्छ पर्यावरण में जीवन व्यतीत कर सके। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष समीर जैन, महिला संयोजिका संगम सिंघल, मोनिका दौनेरिया, सारिका सिंघल, अनिल कुमार गुप्ता, लवली जैन, राहुल वर्मा, अखिलेश भटनागर, रोहित गर्ग, संदीप मित्तल, अलका मित्तल, निशी दौनेरिया, तुषार गोयल, देवेंद्र मांडलस गुप्ता, आयुषी भटनागर, विमलेश गुप्ता, सोनम मित्तल आदि मौजूद रहे।

 

  • TAGS
Post Views: 709

यह भी पढ़ें

Breaking News!!