Home Gallery Join Us E-Paper About Contact Us
image

*वर्कर्स यूनियन आगरा ने मनाया होली मिलन समारोह*

चंदन लगा कर तथा पुष्प वर्षा कर रंगा रंग होली का मनाया गया कार्यक्रम

जोगीरा सा रा रा रा रा रा.. 

नार्थ सेंट्रल रेलवे वर्कर्स यूनियन,आगरा मंडल ने वरिष्ठ संरक्षक कामरेड गिलबर्ट रोबर्ट के नेतृत्व में मनाया होली मिलन समारोह।

मंडल मंत्री कामरेड राहुल चौरसिया ने कहा कि रंगों का त्योहार होली पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी आगरा मंडल के रेलवे कर्मचारियों ने बड़ी ही धूमधाम से मनाया। मंडल कोषाध्यक्ष कामरेड बी.के. बाथम तथा मंडल संरक्षक कामरेड अरूण कुमार सिंह ने कहा कि होली में आपसी भेदभाव को भूला कर एक दूसरे से गले मिलते है।

मंडल कार्यकारी अध्यक्ष कामरेड अमर सिंह  ने कहा कि आगरा मंडल के रेलवे कर्मचारियों ने एक दूसरे को चंदन लगा कर तथा पुष्प वर्षा कर रंगा रंग होली का कार्यक्रम मनाया । सुमित कुमार ने होली संगीत गायन कर कर्मचारियों में जोश भर दिया।

इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष कामरेड एम.पी. मीणा, कामरेड इंतजार हुसैन, रनिंग शाखा अध्यक्ष कामरेड वी.डी.चौहान, कोषाध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह कार्यकारी अध्यक्ष कामरेड महेंद्र कुमार मीणा, संदीप,श्याम सुंदर शर्मा,राज किशोर ठाकुर,संजय ठाकुर, सैकड़ों कर्मचारियों ने एक दूसरे को चंदन लगा कर होली मनाया।

Post Views: 410

यह भी पढ़ें

Breaking News!!