अमेरिका में बने कृत्रिम हाथ का निशुल्क प्रत्यारोपण शिविर आगरा में
आगरा में पहली बार अमेरिका बने LN 4 कृत्रिम हाथ का निशुल्क पत्यारोपण शिविर 26 मार्च 2023 को प्रातः 9 से दोपहर 2 बजे तक
सत्यमेव जयते ट्रस्ट और भारतीय जैन संघटना (BUS), आगरा, के तत्वावधान में आगरा में पहली बार अमेरिका में बने LN 4 कृत्रिम हाथ का निशुल्क पत्यारोपण शिविर 26 मार्च 2023 को प्रातः 9 से दोपहर 2 बजे तक कम्युनिटी -आई केयर फाउंडेशन पुणे रोटरी कूब ऑफ पूना डाउनटाउन और एल एन मेडोज प्रोस्थेटिक दंड फाउंडेशन, अमेरिका के विशेष सहयोग से आयोजित हो रहा है।
यह जानकारी सत्यमेव जयते ट्रस्ट के अध्यक्ष व भारतीय जैन संगठना के राज्याध्यक्ष मुकेश जैन ने MD Jain इन्टर कॉलेज परिसर, हरिपर्वत, आगरा पर पोस्टर विमोचन के दौरान दी। उन्होंने बताया कि जिस किसी का भी हाथ, कोहनी के नीचे से कटा हो उसको कृत्रिम LNA हाथ लगाना सम्भव है। LN4 कृत्रिम हाथ के इस्तेमाल से लाभार्थी अपनी दिनचर्या अधिकांश कार्य आसानी से कर सकते हैं। ऐसे किसी भी व्यक्ति को कृत्रिम हाथ का लाभ लेना हो तो उसको नीचे दिए किसी भी नंबर पर संपर्क कर 10 मार्च 2023 तक अपना पंजीकरण कराना होगा।
अकेश जैन 9229213564Q
हरेश वासवानी 9837516008
शैलेंद्र जैन 9897455211
कुमार मंगलम जैन 936818999
शरद चौरडिया 9837007871
पंजीकरण होने के बाद, हाथ के फोटो देखकर OK होने के बाद ही व्यक्ति को बुलाया जायेगा। व्यक्ति को सिर्फ अपने स्वयं के खर्चे व व्यवस्था से आयोजन स्थल तक आना जाना होगा। कृत्रिम हाथ की सभी सेवा निशुल्क रहेगी। इसका रखरखाव भी मुक्त है। आयोजन M.D. Jain इंटर कालेज, हरी पर्वत आगरा पर होगा। मनोज ने बताया अब तक पूरे देश से लगभग 350 से ज्यादा रजिस्ट्रेशन प्राप्त हुए है।
इस मौके पर राष्ट्रीय समन्वय समिति सदस्य (BIS) मनोज कुमार जैन, शैलेन्द्र जैन, अंकेश जैन, हरेश बारावानी रविन्द्र कुमार कुमार मंगलम जैन, शरद चौरडिया आदि मौजूद रहे।