Home Gallery Join Us E-Paper About Contact Us
You are on Latest Post.
image

बहनों से माँ को मुक्त कराने के लिए डॉ ने ली पुलिस की शरण, लगाए गम्भीर आरोप

आगरा- थाना शाहगंज साकेत कॉलोनी निवासी डॉ प्रमोद कुमार ने अपनी तीनों बहनों पर माँ को बंधक बनाकर रखने का आरोप लगाया है

और डीसीपी नगर से मां को मुक्त कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया है। उनकी तीनों बहन अनीता, त्रिशाला, कनिका माँ का मकान हड़पना चाहती थी इस उद्देश्य की पूर्ती के लिए करीब 7 माह पहले पिताजी रामजीलाल भदकारिया के सहयोग से मेरी सगी बहनों ने घर से माँ को बिना बताये कहीं ले गये थे और अपने कब्जे में किये हुए हैं और माँ से मकान का दानपत्र अपने नाम करवा लिया है। भगवान देवी ने वीडियो के माध्यम से कहा कि मैं अपना मकान पुत्रों के नाम करना चाहती थी लेकिन ये मुझे कहीं जाने नहीं देते हैं और ये मुझे पीटते भी हैं।

डॉ ने ये कहा कि अब वर्तमान में अपने घर ले आये है, तथा मुझे और मेरे भाइयों को उनसे मिलने तक नहीं दिया जा रहा है और ना माँ से फोन तक पर बात नहीं कराई जा रही हैं यहाँ तक उपरोक्त तीनों बहनों ने माँ को किसी रिश्तेदार से भी मिलने नहीं दे रही हैं।
उपरोक्त लोग उनका उत्पीड़न कर रहें हैं। न्यायहित में मुक्त कराकर और उत्पीडन करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Post Views: 806

यह भी पढ़ें

Breaking News!!