Home Gallery Join Us E-Paper About Contact Us
You are on Latest Post.
image

सद्भावना फाउंडेशन द्वारा सेंट्रल पार्क बोदला आगरा में निशुल्क भोजन की शुरू गई व्यवस्था

सद्भावना फाउंडेशन की नेक पहल: कोई भूखा न सोए- भवेंद्र शर्मा विभाग संघचालक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ

आगरा। इस भागदौड़ भरी जिंदगी में जहां अपनो को अपनों की सुध नहीं रही, वहीं एक संस्था ऐसी है जिसका मूल उद्देश्य है कि कोई भी व्यक्ति चाहे वो किसी भी जाति, धर्म या संप्रदाय का हो उसे भूखा न सोना पड़े। आज से सद्भावना फाउंडेशन द्वारा सेंट्रल पार्क आवास विकास बोदला में निशुल्क भोजन व्यवस्था की विधिवत शुरुआत कर रही है।  
उद्घाटन संयुक्त रूप से भवेंद्र शर्मा विभाग संघचालक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ एवं संस्था अध्यक्ष अजीत कुमार ने किया। इस बाबत जब संस्था के अध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि देश में भूखे पेट सोने वालों की संख्या वर्ष 2018 के 19 करोड़ के मुकाबले वर्ष 2022 में 35 करोड़ हो गई है। हर साल लगभग 10 हजार लोग भोजन के अभाव में दम तोड देते हैं जिसमें अधिकांश बच्चे होते हैं।
भारत ग्लोबल हंगर इंडेक्स में 121 देशों में 107वें स्थान पर है। दूसरी ओर, देश में उत्पादित कुल खाद्यान्न का 40 प्रतिशत हिस्सा बर्बाद हो जाता है।


संस्था के सचिव अवधेश यादव ने बताया आज कई मसीहा ऐसे हैं जिन्होंने जरूरतमंदों को भूखा न सोने देना अपना मिशन बना लिया, कई समाजसेवी कोशिश कर रहें हैं की कोई भूखा न रहे। एक कदम आगे बढ़ते हुए सद्भावना फाउंडेशन  सेंट्रल पार्क बोदला आगरा पर निशुल्क भोजन की व्यवस्था शुरू कर रही है। फिर क्रमशः शहर के अलग अलग स्थानों पर भोजन सेवा निशुल्क प्रारंभ होगी।
उपाध्यक्ष रमाकांत सागर के अनुसार कि शहर में यूं तो कई जगह पर भोजन सुविधा मात्र दस रुपए में उपलब्ध है जिसका निर्बल व्यक्तियों को लाभ भी मिल रहा है, परंतु लोग जो असहाय, दिव्यांग, वंचित, वृद्ध  आदि हैं उनके लिए दस रुपए देना भी असंभव सा है। निशुल्क भोजन व्यवस्था शुरू होने से उन्हें कम से कम भोजन तो मिलेगा।
इस नेक कार्य को लेकर सभी अतिथियों ने सद्भावना फाउंडेशन के सभी पदाधिकारियों का आभार प्रकट कर शुभकामनाएं प्रदान की। कार्यक्रम में समाजसेवी नरेश पारस, हर्षदत्त शर्मा, रमा पचौरी, डॉक्टर वी एन सोनकर, राजीव तिवारी,पंकज अग्रवाल,वीरेंद्र चौधरी, मेघ सिंह यादव ,अवधेश यादव, योगेश पंडित, उमेश सिंघल आदि उपस्थित रहे।
 

Post Views: 941

यह भी पढ़ें

Breaking News!!