Home Gallery Join Us E-Paper About Contact Us
image

आगरा में पुलिस ने पकड़ा फर्जी आईएएस

लोगों को टेंडर दिलाने के नाम करता था ठगी

आगरा में बुधवार को थाना ताजगंज पुलिस ने फर्जी आईएएस को पकड़ा है। यह लोगों को टेंडर दिलाने के नाम पर ठगी करता था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी कई विधवा महिलाओं को भी ठगी का शिकार बना चुका है।
थाना क्षेत्र ताजगंज में कुछ दिन पहले एक महिला ने पुलिस को तहरीर दी कि एक युवक ने उसके साथ लाखों रुपये की ठगी की है। वह खुद को आईएएस अधिकारी बताता है। इसलिए उस पर भरोसा कर लिया। अब वह न तो पैसे वापस कर रहा है और न ही मेरी काम हुआ है।
पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। इसी बीच पुलिस को पंकज राम के बारे में जानकारी मिली जो खुद को आईएएस अधिकारी बताकर टेंडर दिलाने के नाम पर लोगों से पैसे वसूल रहा था। पुलिस ने उस पर नजर रखनी शुरू कर दी। बुधवार को पुलिस को सफलता मिली और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

Post Views: 401

यह भी पढ़ें

Breaking News!!