सर्राफा कारोबारी के यहां दुस्साहसिक लूट ,बदमाशों का पीछा करने पर ताबड़तोड़ फायरिंग, चार को लगी गोली
आगरा शांत शहर में बदमाशों ने दिनदहाड़े हथियारों के बल पर दहशत फैला दी वह एक सराफ की दुकान पर घुसे और लाखों की लूट को अंजाम दिया। विरोध करने पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस दौरान गोली लगने से 4 लोग घायल हो गए।
घटना शहर के लोहामंडी थाना क्षेत्र के नौबस्ता बजारा की है। यहां शनिवार को दोपहर घने बाजार में बदमाशों ने फायरिंग करके दहशत फैला दी। बदमाशों ने नारायण अग्रवाल सराफ की दुकान में लूट की वारदात को अंजाम दिया। घटना के समय सराफ की दुकान पर महिलाएं मौजूद थीं। दुकान के अंदर घुसे बदमाश ने सोनें की छह चेन छीन लीं और भागने लगे।
इस पर व्यापारी सोनू अग्रवाल ने शोर मचाया तो आसपास के दुकानदार दौड़े। बदमाश का साथी 50 मीटर की दूरी पर पल्सर बाइक लेकर खड़ा हुआ था। दोनों उस पर बैठकर भागने लगे। व्यापारियों ने पकड़ने का प्रयास किया तो बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाना शुरू कर दिया इससे बाजार में दहशत का माहौल हो गया।
बदमाशों द्वारा फायरिंग करने की घटना में स्थानीय निवासी शरीफ घायल हो गया। उसके पैर में गोली लगी है। उसके इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पाकर परिजन भी बेटे का हाल जानने अस्पताल पहुंच गए।
बदमाशों की गोली लगने से धनौली निवासी सोनू बघेल घायल हो गया। वह एक दूध की दुकान पर काम करता है। उसे भी इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस आयुक्त घायलों का हाल जानने के अस्पताल पहुंचे। सूचना पर पुलिस बल पहुंच गई। लेकिन, तब तक बदमाश भाग निकले। पुलिस ने पहुंचकर व्यापारी से बात की। घेराबंदी करने पर भी बदमाश हाथ नहीं आ सके।
घटना की सूचना पर आगरा पुलिस कमिश्नर प्रीतिंदर सिंह, अपर आयुक्त केशव चौधरी सहित अन्य पुलिस अधिकारी पहुंच गए। उन्होंने व्यापारियों से बात करके घटना की जानकारी ली। घटना से व्यापारियों में आक्रोश है।
वारदात को अंजाम देकर भाग रहे बदमाशों का सीसीटीवी भी सामने आया है।
घटना की सूचना पाकर पुलिस आयुक्त प्रीतिंदर सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने व्यापारियों से बात करके घटना की जानकारी ली। कहा कि बदमाशों को पकड़ने के लिए टीम बना दी गई है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल भी जाना।
थाना लोहामंडी क्षेत्रांतर्गत सर्राफा मार्केट में बदमाशों द्वारा फायरिंग की घटना में घायलों को उपचार हेतु भर्ती कराया गया है। पुलिस आयुक्त, आगरा द्वारा मौके पर पहुंच कर घटना में संलिप्त बदमाशों की गिरफ्तारी हेतु 06 टीमों का गठन कर प्रचलित वैधानिक कार्यवाही के संबंध में दी गई।