Home Gallery Join Us E-Paper About Contact Us
image

राष्ट्रीय बालिका दिवस साप्ताहिक अभियान के अंतर्गत बालिकाओं को विभागीय योजनाओं व हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी

 आगरा- जनपद आगरा में शुक्रवार को राष्ट्रीय बालिका दिवस साप्ताहिक अभियान के अंतर्गत जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देशानुसार

 सेंट जोन्स गर्ल्स इंटर कॉलेज स्कूल और कम्पोजिट विद्यालय राजनगर स्कूल मे बालिकाओं को समस्त विभागीय योजनाओं,समस्त हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। साथ ही “बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ“ योजना संबंधित बालिकाओं से स्लोगन्स व पेंटिंग प्रतियोगिता करायी गई। कल्याण फाउंडेशन द्वारा बालिकाओं को सेल्फ डिफेंस, भ्रूण हत्या, स्वास्थ्य, महामारी आदि के बारे में जानकारी दी गई व सैनिटरी पैड्स वितरित किए गये।
उक्त कार्यक्रम में महिला शक्ति केंद्र से महिला कल्याण अधिकारी वर्तिका दीक्षित, जिला समन्वयक शिखा दिक्षित, जिला समन्वय लवकेश सेहरा, कल्याणम फाउंडेशन से प्रतिभा भार्गव जी सेंट जॉन्स व कंपोजिट विद्यालय राजनगर स्कूल के अध्यापक, बालिकाएं व अन्य लोग उपस्थित रहे।

खबर - आकाश जैन 

Post Views: 556

यह भी पढ़ें

Breaking News!!