6 साल बाद भी मांगें अधूरी, किसानों ने सरकार के खिलाफ उठाई आवाज #किसान#दिल्ली
आगरा। दिल्ली किसान आंदोलन के समझौते के छह साल पूरे होने पर 26 नवंबर को संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले किसानों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। किसान नेताओं ने प्रशासनिक अधिकारियों के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर केंद्र सरकार से पुराने समझौते को लागू करने की मांग की।उत्तर प्रदेश किसान सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष भारत सिंह ने कहा कि छह साल पहले दिल्ली किसान आंदोलन के दौरान केंद्र सरकार और संयुक्त किसान मोर्चा के बीच लिखित समझौता हुआ था, लेकिन आज तक उस पर पूरी तरह अमल नहीं हुआ है।
किसानों की प्रमुख मांगों में स्वामीनाथन आयोग के अनुसार C2+50 के आधार पर एमएसपी की कानूनी गारंटीभारत-अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते को रद्द करना और बिजली विधेयक वापस लेना शामिल है। इसके अलावा बीज विधेयक से किसानों और छोटे व्यापारियों पर पड़ने वाले संभावित असर को रोकने की मांग की गई।किसानों ने 60 वर्ष से अधिक उम्र के किसानों और खेत मजदूरों को 10 हजार रुपये मासिक पेंशन देने तथा जमीन अधिग्रहण में उचित नियमों का पालन करने की मांग भी उठाई। किसान नेताओं ने कहा कि सरकार जल्द उनकी मांगों पर फैसला ले, ताकि किसानों को उनका अधिकार मिल सके।

