छोटी या बड़ी बीमारी को दूर करने में योग ने निभाई बड़ी भूमिका - मूलचंद
वीरेंद्र चौधरी
आगरा - भारतीय योग संस्थान और विश्व सनातन ट्रस्ट की ओर से सोमवार को प्रातः छह बजे से शनिदेव मंदिर वृंदावन पार्क बृज विहार कमला नगर आगरा पर दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया। इसमें अधिकतर योग के बारे में जानकारी प्रदान की गई। इस योग शिविर में जीयो और जीवन दो' का मंत्र दिया गया।
योग के बगैर हम अपनी जिंदगी कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। बच्चे से बुढ़े, युवा वर्ग या गर्भवती महिलाएं हर कोई स्वस्थ्य रहने के लिए रोजाना एक समय पर योग जरूर करते हैं। कैसी भी बीमारी हो, छोटी या बड़ी योग ने उस बीमारी को दूर करने में बड़ी भूमिका निभाई है। इसमें योगा प्रोटोकोल के अनुसार योग कराए गए।
योग शिक्षिक मूल चंद ने बताया कि रोजाना सुबह छह से सात बजे तक योगाभ्यास कराये गए हैं जिसमें ताड़ासन, त्रिकोणासन, चक्त्रासन, वज्रासन, भुजंगासन, शलभ आसन, कपालभांति अनुलोम विलोम, ध्यान प्रणाम आदि कराए गए। इनसे होने वाले शारीरिक व लाभों के बारे में बताया गया।
विश्व सनातन ट्रस्ट की रेखा शर्मा ने कहा कि यदि हम नियमित रूप से सुबह हर रोज एक घंटा योग करेंगे तो असाध्य रोगों से भी मुक्ति पा सकते हैं। योग प्राचीन भारतीय जीवन पद्धति है। योग के जरिए न सिर्फ बीमारियों का निदान किया जा सकता है, बल्कि इसे अपनाकर कई शारीरिक और मानसिक तकलीफों को दूर रखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि यदि हम नियमित रूप से सुबह हर रोज एक घंटा योग करेंगे तो असाध्य रोगों से भी मुक्ति पा सकते हैं। इस अवसर पर दी के शुक्ला , आकाश शर्मा,अंकित मिश्रा, गीता सिंघल, अर्चना सिंघल, ऋतु गर्ग, कामना गोयल , सपना गोयल, माधुरी मिश्रा, ममता गुप्ता, नीरू वर्मा , गुंजन अग्रवाल ,बरखा, रश्मि सिंघल, गीता मगधनी, अम्बे, कल्पना यादव, अंजू अरोड़ा, उमा मल्होत्रा, सुनीता ढींगरा , पुष्पा अग्रवाल, गोरा , राज अरोड़ा, निमिषा शुक्ला समेत कई अन्य महिला , पुरूष श्रद्धालु उपस्थित रहे।