Home Gallery Join Us E-Paper About Contact Us
image

नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में 166 मरीजों को मिला परामर्श

राजीव तिवारी

आगरा। भारत विकास परिषद समर्पण शाखा द्वारा कमला नगर स्थित बी. एम. हॉस्पिटल में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न रोगों से संबंधित विशेषज्ञ चिकिसकों के द्वारा परामर्श दिया गया। अध्यक्ष संजीव दौनेरिया ने बताया कि नि:शुल्क शिविर में 166 से अधिक मरीजों का परीक्षण किया गया और आधी दरों पर संबंधित जांच भी की गई। मेडिकल कैंप प्रभारी डा. आशीष अग्रवाल के निर्देशन में मरीजों को देख कर चिकित्सीय परामर्श दिया।

इस अवसर पर जिला चेयरमैन अखिलेश भटनागर, अध्यक्ष संजीव दौनेरिया, सचिव नितिन गोयल, कोषाध्यक्ष समीर जैन, संगम सिंघल, आयुषी भटनागर, संचिता बिंदल, अलका मित्तल, सूचि मित्तल, इंद्रा शर्मा, ईरा खेड़ा आदि उपस्तिथि रहे।

Post Views: 649

यह भी पढ़ें

Breaking News!!