Home Gallery Join Us E-Paper About Contact Us
image

तोयशी ने दी भरतनाट्यम की सुंदर प्रस्तुति

ताज महोत्सव में आगरा की उभरती कलाकार सुश्री तोयशी घिल्डियाल ने दी शानदार प्रस्तुति

शिल्पग्राम के मुक्ताकाशी  मंच पर आगरा की उभरती  कलाकार सुश्री तोयशी घिल्डियाल ने शानदार प्रस्तुति दी । उनके नृत्य को देखकर श्रोताओं  की तालियों की आवाज देखते ही बनती थी। तोयशी सेंट क्लेयर्स की नवी क्लास की छात्रा है और पिछले कई वर्षों से लगातार भरतनाट्यम के द्वारा ताज महोत्सव में अपनी प्रस्तुति दे रही हैं। इससे पहले भी उन्होंने कई जगह पर अपनी प्रस्तुति दी है। इस मौके पर श्री साईं सेवा मित्र मंडल और गढ़वाल भातृ सम्मेलन के सभी पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त किया है।

Post Views: 710

यह भी पढ़ें

Breaking News!!