Home Gallery Join Us E-Paper About Contact Us
image

ब्रज फिल्म फेस्टीबल की पूर्व संध्या पर भारतीय सिनेमा का इतिहास दिखाती प्रदर्शनी का हुआ शुभारम्भ

साहित्य समाज का दर्पण - राजीव कृष्ण चित्र भारती ब्रज प्रांत के द्वारा आयोजित

आगरा। चित्र भारती ब्रज प्रांत एवं एवं ललित कला संस्थान के तत्वाधान में बुधवार को बाग फरजाना स्थित संस्कृति भवन ललित कला संस्थान में भारतीय सिनेमा का इतिहास दिखाती प्रदर्शनी का शुभारम्भ हुआ। उद्घाटन अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन राजीव कृष्ण, विशिष्ट अतिथि तपन ग्रुप के चैयरमेन सुरेश चंद गर्ग, एमपीएस ग्रुप के चेयरमेन स्क्वाड्रन लीडर एके सिंह और होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. पार्थ सारथी शर्मा ने मां सरस्वती की मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।

प्रदर्शनी समारोह के उद्घाटन सत्र में एडीजी आगरा जोन राजीव कृष्ण ने कहा कि साहित्य समाज का दर्पण होता है यह बात बिल्कुल सत्य है, क्योंकि साहित्य किसी भी समाज और सभ्यता की एक शाश्वत पहचान होती है वो उस काल में सृजित साहित्य को दर्शाती है। वास्तव में ब्रज क्षेत्र की जो संस्कृति है उस पर मुझे यह कहने में संकोच बिल्कुल नहीं है कि पिछले 30 वर्ष में सबसे ज्यादा माधुर्य और अपनत्व इसी ब्रज क्षेत्र की संस्कृति में देखने को मिला। अनादिकाल काल से जो ब्रज भाषा और साहित्य है उसने इस क्षेत्र को एक अनूठी पहचान दी है। इन दोनों संस्थानों द्वारा जो ब्रज फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है उसमें 18 लघु फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। इनमें ब्रज की सांस्कृतिक विभिन्न पहलुओं से देखने का बहुत ही अनोखा और सफल प्रयास है और इसमें सबसे बढ़िया बात यह है कि जो हमारा छुपा हुआ टेलेंट था जिनको ऐसा कोई मौका नहीं मिला जहां यह अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सके। यहां उनको यह मंच मिला है।
एडीजी राजीव कृष्ण ने प्रदर्शनी में दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित हस्तियों की चित्रों की प्रदर्शनी देखकर कार्यक्रम के आयोजकों को बधाई दी और प्रतिभागियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
आगरा के विभाग प्रचार प्रमुख मनमोहन निरंकारी ने बताया कि आज 18 लघु फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। निर्णायक मंडल द्वारा 18 लघु फिल्मों में से सर्वश्रेष्ठ फिल्मों का चयन कर फिल्मों को अभिनेत्री और मथुरा सांसद हेमामालिनी द्वारा पुरुस्कृत किया जाएगा।
कार्यक्रम में प्रांत प्रचार प्रमुख केशव, सह प्रांत प्रचार प्रमुख कीर्ति, विश्व संवाद केंद्र ब्रज प्रांत के अध्यक्ष बलवीर, मंत्री डॉ मुनीश्वर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन श्रुति सिन्हा ने किया।

प्रदर्शनी में आकर्षण का केंद्र रही कृष्ण जी की सांझी रंगोली
प्रदर्शनी में ललित कला संस्थान के छात्रों द्वारा निर्मित कृष्ण जी की सांझी रंगोली आकर्षण का केंद्र रही। सांझी रंगोली में कृष्ण जी द्वारा कालिया नाग का वध करते हुए दिखाया गया जिसे एडीजी आगरा जोन राजीव कृष्ण और विशिष्ट अतिथियों स्क्वाड्रन लीडर एके सिंह, तपन ग्रुप के चेयरमैन सुरेश चंद गर्ग और होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ पार्थ सारथी शर्मा द्वारा अवलोकन किया गया और छात्रों को सांझी रंगोली बनाने पर बधाई दी। 
 

  • TAGS
Post Views: 780

यह भी पढ़ें

Breaking News!!