Home Gallery Join Us E-Paper About Contact Us
image

मंत्री पुत्र की बरात नहीं पहुंची मंडप , दुल्हन करती रही इन्तजार, स्बस्थ होने तक करना पड़ सकता इंतजार

उत्तर प्रदेश के कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति के बेटे दिलीप की बरात जानी थी लेकिन अचानक तबीयत खराब हो जाने के कारण मंडप में नहीं पहुंची । पता हुआ उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। दुल्हन रातभर दूल्हे के लिए इंतजार करती रही। 

 आगरा: उत्तर प्रदेश एक मंत्री के बेटे की शुक्रवार को शादी थी। उसकी बारात आगरा के खंदौली क्षेत्र में जानी थी। पूरा श्रृंगार किए दुल्हन और मायका पक्ष बारात का इंतजार करता रहा, लेकिन दूल्हा बारात लेकर नहीं पहुंचा। दरअसल, दूल्हे की अचानक तबीयत बिगड़ गई और आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाना पड़ गया। देर रात तक दूल्हे का अस्पताल में इलाज जारी रहा। इधर, मायका पक्ष बारात का रात भर इंतजार करता रहा। श्रृंगार किए दुल्हन अपने दूल्हे का इंतजार करती रही।
उत्तर प्रदेश के कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति के बेटे दिलीप की शुक्रवार को शादी थी। शादी की पूरी तैयारियां चल रही थीं। शाम को बारात खंदौली की माया वाटिका में जानी थी। दुल्हन पक्ष सुबह से शादी समारोह की तैयारियों में जुटे थे। रात करीब आठ बजे तक जब बारात नहीं पहुंची तो मायका पक्ष की ओर से फोन लगाया गया। फोन पर उन्हें बताया कि बारात कुछ देर में पहुंच रही है, लेकिन जब रात के 10 बजे तक बारात नहीं तो उन्हें चिंता हुई और तब जाकर उन्हें पूरी जानकारी मिल सकी। इस संबंध में कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति के मोबाइल नंबर पर फोन किया तो जानकारी मिली कि दिलीप के लीवर में संक्रमण की परेशानी हो गई है। डॉक्टर ने जांच की तो पता चला कि लीवर पर सूजन और डेंगू की शिकायत भी है। फिलहाल अस्पताल में इलाज जारी है।

कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति खंदौली के खेड़ा हाजीपुर के रहने वाले हैं। उनके तीसरे बेटे दिलीप की शादी गांव आगरा जलेसर मार्ग गांव मुड़ी जहांगीर से तय हुई थी। बारात खंदौली के माया वाटिका में पहुंचनी थी। सजधज के दुल्हन अपनी शादी की तैयारियों में बैठी थी, लेकिन बारात नहीं पहुंची।

कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति के बेटे दिलीप की तबीयत में अभी सुधार नहीं है। लीवर में संक्रमण के चलते अस्पताल में इलाज चल रहा है। स्वस्थ होने बाद शादी का निर्णय लिया जाएगा।

  • TAGS
Post Views: 541

यह भी पढ़ें

Breaking News!!