Home Gallery Join Us E-Paper About Contact Us
image

विदेशी युवतियां इंडिया का आधार कार्ड लेकर आगरा के होटल में ठहरी थीं ,उज्बेकिस्तान की दो महिलाएं, गिरफ्तार

थाना ताजगंज क्षेत्र के होटल दी एम्पायर से दो विदेशी महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों के पास दिल्ली इंडिया के पते के आधार कार्ड मिले हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ विदेशी अधिनियम और धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज किया है। 

आगरा। उत्तर प्रदेश आगरा के फतेहाबाद रोड, ताजगंज क्षेत्र के एक होटल से दो संदिग्ध महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये दोनों महिलाएं उज्बेकिस्तान की बताई गई हैं। महिलाओं के पास ना तो पासपोर्ट मिला है और ना ही वीजा मिला है। जबकि पुलिस को उनके पास दिल्ली के पते का आधार कार्ड मिले हैं। दोनों के आधार कार्ड पर दिल्ली के अलग-अलग स्थान के पते दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों पर कार्रवाई करते हुए मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। सूत्रों के मुताबिक दोनों महिलाओं के तार सेक्स रेकैट से जुड़े बताए जा रहे हैं। पुलिस ने एलआईयू की रिपोर्ट पर होटल में छापा मारा था। 

फतेहाबाद रोड स्थित होटल दी एम्पायर में शनिवार रात करीब 8.30 बजे पुलिस टीम ने दबिश दी। यहां होटल के कमरा नंबर 209 से दो युवतियों को गिरफ्तार किया। दोनों युवतियों की उम्र 28 से 32 वर्ष बताई जा रही है। ये दोनों महिलाएं होटल में दिल्ली के पते से ठहरी थीं। जबकि दोनों महिलाएं विदेशी हैं। पुलिस के अनुसार दोनों महिलाएं उज्बेकिस्तान से आयी हैं। क्षेत्राधिकारी अर्चना सिंह ने बताया कि ताजगंज थाने में खूफिया सूचना मिली थी कि ताजगंज क्षेत्र एक होटल में दो विदेशी महिलाएं फर्जी पते से ठहरी हैं। सूचना पर होटल में छापा मारा गया तो उज्बेकिस्तान की दो महिलाएं मिलीं। उनके पास दिल्ली के पते के फर्जी आधार कार्ड मिले हैं। उनके पास ये आधार कार्ड कैसे आए इसकी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि हिरासत में ली गई महिलाएं के मोबाइल नंबर से डाटा रिकवर किया जा रहा है। इसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। दोनों के खिलाफ विदेशी एक्ट धारा 14 और धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। 


सेक्स रैकेट से जोड़कर देखा जा मामला
सूत्रों की माने तो उज्बेकिस्तान की युवतियों से आगरा में देह व्यापार कराया जाता है। इससे पूर्व भीमा नामक एक दलाल को पुलिस ने गिरफ्तार किया था जिसके तार अंतर्राष्ट्रीय सेक्स रेकैट से जुड़े थे। पुलिस को उसके पास तमाम विदेशी महिलाओं की डिटेल मिली थी। आगरा में सेक्स रैकेट संचालिका रोशनी से भी इस मामले को जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इसकी पड़ताल की जा रही है। पकड़ी गईं महिलाओं के मोबाइल फोन के जरिए कॉल डिटेल खंगाली जा रही हैं। 

रुक नहीं रहा सेक्स रैकेट का सिलसिला 
ताजमहल का दीदार करने के लिए रोजाना हजारों देशी-विदेशी पर्यटक आगरा भ्रमण करने आते हैं। ताजगंज और सदर क्षेत्र के होटलों में विशेष सुविधाएं देने के लिए देह व्यापार किया जाता है। कई बार होटलों में छापेमारी के दौरान सेक्स रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। आगरा की सबसे बड़ी सेक्स रैकेट संचालिका रोशनी की गिरफ्तारी के बाद भी सेक्स रैकेट रुकने का नाम नहीं ले रहा है। ऑन डिमांड विदेशी महिलाओं को बुलाया जाता है। आगरा की बड़ी होटलों में भी उनकी सप्लाई की जाती है, लेकिन उन्हें बजट होटलों में ठहराया जाता है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार करीब 20 दिन पहले शहीद नगर चौकी अंतगर्त अमर होटल के पीछे एक बजट होटल में दो युवतियों के ठहरने की सूचना पुलिस को मिली थी, लेकिन पुलिस की लापरवाही के चलते दोनों महिलाएं होटल से फरार हो गईं, जबकि ये भी सेक्स रैकेट से जुड़ा मामला बताया जा रहा था।

 

  • TAGS
Post Views: 539

यह भी पढ़ें

Breaking News!!