Home Gallery Join Us E-Paper About Contact Us
image

कंस ने किया आसुरी शक्तियों का प्रदर्शन,चमचमाती तलवार के साथ मूंछों पर दिया ताव,श्रीकृष्ण लीला के तहत निकाली सवारियां 

आगराः श्रीकृष्ण लीला के तहत रविवार को कंस की दुहाई की सवारियां निकाली गईं। इसमें कंस ने अपने सेनापतियों और असुरों के साथ नगर में भ्रमण किया। ऋषि, मुनियों को उसने किस तरह जेल में डाल रखा था, उसकी भी एक झांकी थी। 

गोशाला, वाटर वर्क्स से निकाली सवारी के एक रथ में कंस का स्वरूप विराजमान किया गया था। जिसके एक हाथ में तलवार थी और लाल-लाल आंखें हर किसी को भयभीत कर रही थीं। एक सवारी में तोप रखी थी, जिसके गोलों से धमाके किया जा रहे थे, ताकि लोगों में दहशत फैल  रही थी। अन्य सवारियों में कंस के मंत्री, संत्री सिपाही काले परिधान पहने हुए बैठे थे।  

प्रसंग यह था कि कंस द्वारा महाराजा उग्रसेन को बंदी बना कर कारागार में डाल कर अपने को राजा घोषित कर दिया था। इसके बाद कंस अन्य देशों पर विजय पताका फहराने के लिए मंत्रियों के साथ दुहाई पर निकले थे। राज्य में भी लोग भयभीत रहें, इसके लिए भी उनके द्वारा प्रयास किए गए। इसी भावाना को प्रदर्शित करने वाली झांकियां इस यात्रा में शामिल थीं। 

बैंडबाजों के साथ निकाली यह सवारियां बेलनगंज, कचहरी घाट, छत्ता बाजार, दरेसी नं.2, रावतपाड़ा, सुभाष बाजार, जौहरी बाजार, कसेरट बाजार, किनारी बाजार, सेव का बाजार, फुलट्टी, छिलीईंट घटिया, सिटी स्टेशन रोड, धूलियागंज, पथवारी, बेलनगंज तिकोनिया होती हुई गौशाला वापस आई।
इससे पूर्व गौशाला पर इस सवारी का शुभारंभ किया गया। इसमें अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष मदन गर्ग, महामंत्री विजय रोहतगी,अशोक गोयल मनोज गुप्ता संजीव गुप्ता, संजय गुप्ता संजय गर्ग कृष्ण कन्हैया निशा सिंघल, महेश जौहरी भोलानाथ अग्रवाल, शेखर गोयल मनोज बंसल कैलाश नाथ, डीके चौधरी, आयुष अग्रवाल, आदर्श नंदन गुप्त, विनीत सिंह कोयल शर्मा आदि मौजूद रहे।       

  • TAGS
Post Views: 417

यह भी पढ़ें

Breaking News!!