Home Gallery Join Us E-Paper About Contact Us
image

कर्मयोगी कन्क्लेव में चल रही श्रीमंद भागवत कथा मे नंदोत्सव का आनंद, झूमें नगरवासी

आगरा : कमला नगर स्थित कर्मयोगी एन्क्लेव में चल रही श्रीमंद भागवत कथा मे चौथे दिन रविवार को नन्दोत्सव में गोकुल धाम जैसा माहौल उत्पन्न हो गया। झूमते-गाते भक्तजन। हीरे-जेवरात, मेवा और उपहारों की बरसात करते नंदबाबा और यशोदा मैया। 'यशोदा ने जायो ललना, मैं जमुना पे सुन आई...'' व ''नन्द घर आनन्द भयो, जय कन्हैया लाल की...'' , जैसे बधाई गीतों पर श्रद्धालु घंटो झूमते रहे। कथा व्यासपीठासीन शिवमूर्ति द्विवेदी के मुख से एक के बाद एक बधाई गीतों की धुनें प्रस्फुटित होती गयीं। जिन पर भक्ति की मस्ती में डूबे भक्तजन प्रभु भक्ति में दीवाने हो उठे। कथा में झांकियो के माध्यम से श्रीकृष्ण जन्म का भावपूर्ण संजीव वर्णन किया। 

व्यासपीठ से शिवमूर्ति द्विवेदी महाराज ने बताया कि नंदोत्सव ऐसा महान उत्सव है जो नित्य ही भगवान के प्यारे भक्त देह और गेह की सुध भुलाकर अपने ही मनमंदिर में मनाते हैं। ऐसे प्यारे भक्तों के वश में बाल कृष्ण लाल होकर वात्सल्य संदेह प्रदान करते है। इससे ऐसा सच्चा सुख देवकी, वासुदेव, नन्द बाबा यशोदा आदि को सुलभ हो जाता है, जिसके लिए ब्रह्मादिक भी लालायित रहते हैं। नंदोत्सव में सभी ने जमकर नृत्य किया। रंगबिरंगे गुब्बारों से सजे प्रांगण मे पुष्पवर्षा के साथ ही टॉफ़ी और चॉकलेट की बरसात की गयी। माखन मिश्री का भोग लगा कर भक्तो को वितरित किया गया| 

नंदोत्सव में कथा प्रांगण के क्षेत्रफल को किया दुगना 
भक्तो की संख्या को दिन प्रतिदिन बढ़ते देख आयोजन समिति ने भक्तो की सुविधा के लिए कथा प्रांगण के क्षेत्रफल को बढ़ा कर दुगना कर दिया। जैसे-जैसे कथा के दिन बढ़ रहे है भक्तो की संख्या बढ़ती जा रही है। भागवत कथा में सामजसेवी मधु बघेल ने भक्तो को अपना प्रिय भजन गा कर सुनाया। भक्त अपने घरो से कान्हा का भोग बनाकर लाये और महिलाएं खिलोने और चॉकलेट बांटे। 

भागवत कथा मे आज 
मिडिया समन्वयक विमल कुमार ने बताया कि पांचवे दिन सोमवार को मटकी फोड़, माखन चोरी, गोवर्धन पूजा, छप्पन भोग तथा बाल कृष्ण लीला का वर्णन किया जाएगा। भागवत कथा का आयोजन हें मां और उद्देश्य फाउंडेशन द्वारा कराया जा रहा है। इस अवसर पर कथा के मुख्य यजमान विरमा देवी, पवन अग्रवाल, अमिता अग्रवाल, मधु बघेल, हिमांशु अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

  • TAGS
Post Views: 693

यह भी पढ़ें

Breaking News!!