Home Gallery Join Us E-Paper About Contact Us
image
फोटो

नव संवत्सर की पूर्व संध्या पर राष्ट्र सेविका समिति का आनंद मेला आयोजित

संवाद

आगरा। नव संवत्सर की पूर्व संध्या, 18 मार्च को राष्ट्र सेविका समिति द्वारा भव्य आनंद मेले का आयोजन किया गया। यह आयोजन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संघ की यात्रा को समर्पित रहा, वहीं समिति के 90 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष प्रदर्शनी भी लगाई गई।

मेले में संघ एवं समिति के कार्यों को दर्शाती आकर्षक प्रदर्शनी और विभिन्न मॉडल प्रस्तुत किए गए, जिससे आमजन को संगठन की विचारधारा को समझने का अवसर मिला।

वैचारिक मंच की अध्यक्षता शहर की महापौर हेमलता दिवाकर ने की। उन्होंने कहा कि यह मेला संस्कृति और संस्कारों के संवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। मुख्य वक्ता हरियाणा प्रांत की प्रांत कार्यवाहिका डॉ. अंजलि जैन ने कहा कि राष्ट्र सेविका समिति संघ का वैचारिक परिवार है, जिसका उद्देश्य “परम वैभवशाली भारत” का निर्माण है।

कार्यक्रम में समाजसेवी दीपा गोस्वामी, एसएन मेडिकल कॉलेज की डॉ. प्रीति भारद्वाज एवं शारदा यूनिवर्सिटी की कुलपति डॉ. जयंती रंजन ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

मेले में लोगों ने विभिन्न व्यंजनों, झूलों और खरीदारी का आनंद लिया। साथ ही सेल्फी प्वाइंट भी आकर्षण का केंद्र रहे। प्रदर्शनी का उद्घाटन डॉ. सुरभि गुप्ता ने किया, जिनके साथ डॉ. निधि शर्मा भी उपस्थित रहीं।

इस अवसर पर राष्ट्र सेविका समिति की सभी पदाधिकारी एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अतिथियों का सम्मान श्री रामलला के विग्रह भेंट कर किया गया।

Post Views: 8

यह भी पढ़ें

Breaking News!!