भीम नगरी क्षेत्र का प्रशासन और नगर निगम एवं क्षेत्रीय पार्षदों की टीम ने किया स्थलीय निरीक्षण
वीरेंद्र चौधरी
आगरा। भीमनगरी समारोह आयोजन समिति के कार्य क्षेत्र आवास विकास कॉलोनी का आगरा प्रशासन और नगर निगम की टीम ने संयुक्त निरीक्षण किया। अध्यक्ष विजय सिंह कर्दम ने बताया कि बौद्धसत्य भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी का 134वां जन्मोत्सव की 30 वीं ऐतिहासिक भीम नगरी समारोह आयोजन समिति 2025 का आयोजन आवास विकास कॉलोनी सिकंदरा आगरा में किया जा रहा है। इस आयोजन के लिए तैयारियां शुरू हो चुकी हैं आगरा वासियों में इस आयोजन को लेकर भारी उत्साह रहता है |आवास विकास में सज रही भीम नगरी ऐतिहासिक होने जा रही है पर क्षेत्र में विकास की हालत दयनीय स्थिति में है। गलियों के खरंजे टूटे पड़े है। सीवर उफान मार रही है। इन विकास कार्यों को लेकर अधिकारियों ने निरीक्षण किया है।
महासचिव ई. महेश चन्द्र ने प्रस्तावों कार्यों स्थलों का निरीक्षण अधिकारियों को कराया गया जिसमें सेक्टर एक से सेक्टर 16 तक के अंतर्गत मलिन बस्ती बोदला व सिद्धार्थ नगर , बुद्ध विहार पार्क व गली, नाली तथा खरंजा निर्माण कार्य को कराए जाने हेतु अपर जिलाधिकारी नगर अनूप कुमार, अपर नगर आयुक्त सुरेंद्र यादव, ई बी.एल गुप्ता, मुख्य अभियंता नगर निगम आगरा के साथ में ई० पवन कुमार ने निरीक्षण किया। इस दौरान क्षत्रिय पार्षद गजेंद्र पिप्पल, संजीव सिकरवार और निरंजन कैम ने भी अपने अपने क्षेत्र में सेक्टर 1 से लेकर 16 तक विकास कार्य हेतु निरीक्षण किया गया और कहा कि कार्य जल्दी पूर्ण होने तो बेहतर होगा। इस दौरान संरक्षक डॉ. रामजीलाल, उपाध्यक्ष हाकिम सिंह, जेपी सिंह, शीतल प्रसाद गौतम, सुरेश बाबू सेहरा आदि मौजूद रहे।