Home Gallery Join Us E-Paper About Contact Us
image

जन अर्धांगिनी फाउंडेशन ने गौ तस्करों से तीन गौ वंश को बचाया

ब्यूरो

मथुरा। जन अर्धांगिनी फाउंडेशन द्वारा संचालित ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत देश के सभी राज्यों में गौ माताओं को बचाने और रक्षा करने में लगी है इसी प्रकार राजस्थान के नागपुर बौडर पर बीती रात एक गाड़ी की सूचना मिली प्रदेश सचिव सुभाष गौड़ को। सुभाष गौड़ ने जोधपुर टीम को सूचित किया और सारी टीम गौ माता की रक्षा के लिए निकल पड़ी। तथा सुभाष गौड़ ने राजस्थान के अन्य गौ रक्षको को भी सुचना दी और पुलिस प्रशासन को अगवत कराया। गाड़ी का नम्बर MH,04 CM 7278 था लोकेशन के हिसाब से गाड़ी को नागपुर बौडर पर पकड़ा इसमें एक व्यक्ति को पकड़ा लिया। पुलिस प्रशासन को सौंपे दिया तथा गाड़ी में तीन गौ वंश थे जिसमें से एक गौ वंश की मौत हो गई और दो गौ वंश को गौ शाला में पहुंचाया।

ब्रजवासी गौ रक्षक सेना और अन्य गौ रक्षको को राष्ट्रीय अध्यक्ष संत धर्म दास महाराज ने धन्यवाद किया और कहा भारत देश में गौ माताओं की रक्षा और सेवा करो भगवान आपकी इच्छा पूरी करेंगे यह संत का बचन है जो व्यक्ति गौ माताओं की रक्षा और सेवा करता है उसे भगवान श्रीकृष्ण अपनी चरणों में स्थान देते हैं क्योंकि भगवान श्रीकृष्ण को गौ माता और गौ रक्षक दोनों ही प्यारे हैं। संत धर्म दास महाराज ने प्रण लिया है जब तक गौ माता को राष्ट्र माता घोषित नहीं करा देते तब तक नंगें पैर रहेंगे और नंगें पैर गौ माताओं की रक्षा और सेवा करेंगे। 

Post Views: 195

यह भी पढ़ें

Breaking News!!