Home Gallery Join Us E-Paper About Contact Us
You are on Latest Post.
image

लक्ष्मी नारायण मंदिर के पास टोरंट की लापरवाही से हुई गौवंश की मौत 

कपिल गौतम

आगरा थाना कमला नगर के अंतर्गत एफ ब्लॉक कोठी नंबर एफ - 155 के पास टोरंट की डीपी है और वहीं पोल है। पोल में करंट आ जाने के कारण गौ वंश की मौत हो गई।मामला कमला नगर जैसी पॉस कॉलोनी है। कॉलोनी में गौवंश विचरण करते रहते हैं, बरसात में जानवर कुछ ज्यादा ही परेशान हो जाते हैं क्योंकि बरसात में हर विचरण करने वाला प्राणी पानी से बचने की तलाश करता है और जहां छाया मिल जाय वहीं रुक जाते हैं। जिस स्थान पर घटना घटित हुई  उसके पास में ही पार्क एवं मंदिर है इसलिए वहां पर गाय और अन्य जानवर अधिक विचरण करते हैं।

आज बरसात होने के कारण पोल या फिर डीपी में करेंट आ जाने के कारण एक गौ वंश के मौत हो गई। घटना की जानकारी जैसे ही टोरंट कंपनी को हुई तुरंत लाइट को बंद कर काम शूरू किया।

प्रत्यक्ष्यदर्शियों का कहना है कि पोल के ऊपर स्ट्रीट लाइट को बंद करने के लिए एक अवैध ऑन/ऑफ का स्विच डोरी सहित लटका रखा है हो सकता है उसी से उसे पोल में करेंट आ गया हो । इसे स्विच अधिकतर कॉलोनी में लटके देखे जा सकते हैं। जो जान का खतरा बन सकते हैं । अगर बरसात में जानवर बिजली उपकरण के पास दिखाई दें और उसे उससे दूर करने का प्रयास करें।

Post Views: 604

यह भी पढ़ें

Breaking News!!