Home Gallery Join Us E-Paper About Contact Us
image

*ट्रेन संचालन को लेकर रेल कर्मचारियों में, अधिकारियों के प्रति है अत्यंत आक्रोश*

*वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन आगरा मंडल के लोको पायलट एवं गार्ड से कराने की है माँग- नार्थ सेंट्रल रेलवे वर्कर्स यूनियन*

आगरा, वन्दे भारत ट्रेन के ट्रायल का आदेश प्रयागराज जोन से आने के बाद मंडल के रंनिग कर्मचारियों में हलचल शुरू हो गई है। वंदे भारत ट्रेन का संचालन नई दिल्ली से रानी कमलापति (भोपाल) तक होने वाला है । रनिंग कर्मचारियों के लोकप्रिय नेता तथा नार्थ सेंट्रल रेलवे वर्कर्स यूनियन आगरा मंडल के मंडल मंत्री कामरेड राहुल चौरसिया ने बिंदु विस्तार संवाददाता को बताया कि मंडल रेल प्रबंधक,आगरा एवं मुख्य परिचालन प्रबंधक, प्रयागराज को पत्र लिखकर मांग की गयी है कि वंदे भारत ट्रेन का संचालन आगरा मंडल के लोको पायलट एवं गार्ड के द्वारा कराया जाए।

 राहुल चौरसिया ने कहा कि हाई स्पीड ट्रेन जैसे राजधानी, शताब्दी, वंदे भारत इत्यादि में से एक भी ट्रेन का संचालन आगरा मंडल को नहीं दिया गया है, जिससे आगरा मंडल के रनिंग कर्मचारी के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। पूर्व में भी 22221/22 राजधानी ट्रेन का संचालन आगरा मंडल को दिया जाना था, किंतु दुर्भाग्यवश नहीं दिया गया। इस संबंध में वर्कर्स यूनियन की टीम मुख्य यात्री परिवहन प्रबंधक (CPTM) प्रयागराज से मीटिंग के दौरान CPTM/PRYG ने आश्वासन दिया था कि, अगली बार जो भी राजधानी, शताब्दी, वंदे भारत ट्रेन चलेगी वो आगरा मंडल को दिया जाएगा।

रनिंग शाखा अध्यक्ष कामरेड वी.डी.चौहान ने आगरा रेल प्रशासन को धन्यवाद देते हुए कहा कि वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल की जिम्मेदारी आगरा मंडल को दी गई है इसलिए संचालन भी आगरा मंडल के रंनिग स्टाफ से कराया जाए।

दर असल सारा मामला न सिर्फ मण्डल के कर्मचारियों के प्रोमोशन से जुड़ा होता है, अपितु मण्डल के सम्मान से भी जुड़ा होता है । सदैव से बड़े मंडलों जैसे दिल्ली, झाँसी और प्रयागराज के अधिकारी मिलकर ट्रेन संचालन को आपस में बाँट लेते हैं और आगरा मण्डल को मिलता है सिर्फ आश्वाशन। 

नार्थ सेंट्रल रेलवे वर्कर्स यूनियन आगरा मंडल ने निर्णय लिया है कि इस बार उच्च स्तर पर इस मुद्दे को उठाया जायेगा ।

Post Views: 320

यह भी पढ़ें

Breaking News!!