Home Gallery Join Us E-Paper About Contact Us
image

एक जिला एक के तहत खादी कैलेंडर का हुआ विमोचन

खादी को समर्पित है उत्पादमन की उड़ान संस्था का कैलेंडर कैलाशपुरी स्थित भावना क्लार्क्स इन में हुआ कैलेंडर का लोकार्पण

आगरा। मन की उड़ान संस्था और खादी ग्रामोद्योग आयोग के सहयोग से कैलाशपुरी स्थित होटल भावना क्लार्क्स इन पर एक जिला एक उत्पाद के तहत खादी को समर्पित नव वर्ष के कैलेंडर का विमोचन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संस्था संरक्षक डॉ. विजय किशोर बंसल, अपर पुलिस आयुक्त मयंक तिवारी, समाजसेवी जितेंद्र चौहान, रावी इवेंट्स के निदेशक मनीष अग्रवाल, भाजपा महिला मोर्चा उपाध्यक्ष बबिता चौहान, सचिव कविता रजवानी, कोषाध्यक्ष नीरा थापर, उपाध्यक्ष गजेंद्र सिंह और मन की उड़ान संस्था की अध्यक्ष एडवोकेट चंचल गुप्ता ने दीप प्रवज्जलित कर किया। 

अध्यक्ष चंचल गुप्ता ने बताया कि खादी हमारी संस्कृति का परिचायक है। खादी और ग्रामोद्योग से लाखों लोगों को रोजगार मिलता है। इसी को ध्यान में रखते हुए वर्ष 2023 का कैलेंडर संस्था ने खादी को समर्पित किया है। 

समाजसेवी जितेंद्र चौहान ने कहा कि महिलाओ में ये ताकत है कि वो समाज और देश में बहुत कुछ बदल सकती है। यहाँ कैलेंडर के प्रत्येक पृष्ठ पर खादी के प्रति प्रेम साफ़ झलक रहा है। कैलेंडर में खादी ग्रामोद्योग आयोग और एमएसएमई का विशेष सहयोग रहा है। मंच संचालन लव कपूर ने किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से  डॉ. पीके. सिंह, मनीष बंसल, कमल छाबड़िया, मिली अरोरा, सौरभ गुप्ता, अमिता शर्मा, विनीत बाबानिया, ऋतिक वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।

कैलेंडर में ये है ख़ास
खादी को प्रोत्साहन के लिए हर माह के पृष्ठों पर खादी की उपयोगिता को दर्शाने के लिए चिकित्सक, फैशन डिजायनर, शिक्षिका, भारतीय सेना, महिला उघमियों को अलग-अलग परिधानों में स्थान दिया है। कैलेंडर में पूजा खिलवानी, अदिति अग्रवाल, डॉ. रोशनी तक, नेहा गुप्ता, हिमांशी सिंह, अमीषा अरोरा, डॉ. तूलिका अग्रवाल, शुभ्रा बोहरा, सना खान, डॉ. नीतू चौधरी, प्रीती शर्मा और अमिता शर्मा ने खादी को प्रोत्साहित किया है।

  • TAGS
Post Views: 423

यह भी पढ़ें

Breaking News!!