Home Gallery Join Us E-Paper About Contact Us
image

स्वप्न में भी दूसरे का नहीं करना चाहिए अहित : डॉ. महावीर आचार्य

समापन पर सुदेश आर्या के भक्तिमय के भजनों में डूबे आर्यजन, आर्य समाज ने दो दिवसीय समारोह का हुआ समापन

आगरा : मोहनदास कर्मचंद गांधी को महात्मा की उपाधि देने वाले स्वामी श्रद्धानंद ही थे। देश, समाज और संस्कृति पर स्वामी श्रद्धानंद का बलिदान होना सबसे बड़ा कर्म है। स्वामी श्रद्धानंद द्वारा स्थापित गुरुकुल कांगड़ी व गुरुकुल कुरुक्षेत्र शिक्षा के क्षेत्र में एक मिसाल है। ये कहना था आर्य समाज राजा की मंडी और जिला आर्य प्रतिनिधि सभा के संयुक्त तत्वावधान में राजा की मंडी स्थित होटल श्याम पैलेस में आयोजित अमर शहीद स्वामी श्रद्धानन्द के 96वें बलिदान दिवस के समापन समारोह में पतंजलि विश्वविद्यालय हरिद्वार के प्रतिकुलपति आचार्य डॉ. महावीर अग्रवाल का। 

उन्होंने कहा कि मनुष्य को स्वप्न में भी दूसरे का अहित नहीं करना चाहिए जो व्यक्ति मानव की सेवा करते हैं ईश्वर उनसे प्रसन्न होते है। गरीबो की मदद करना सबसे बड़ा धर्म है।

दिल्ली से आयी भजनोपदेशिका सुदेश आर्या ने कहा कि मानव जीवन में कभी-कभी ऐसे अवसर भी आते हैं जब एक सत्संग से ही व्यक्ति का जीवन बदल जाता है। उन्होंने अपने भजन 'स्वामी श्रद्धानन्द प्यारा है....', 'ये आर्य समाज सभी जग में वेदो का नाद गुंजायमान...', 'जब उसका कोई रूप नहीं है किसको भोग लगाऊं...', 'आर्यो के हो तुम हो प्राण ऋषि दयानन्द' आदि भजनों से आर्यजनो को भाव विभोर कर दिया। इसे पूर्व प्रातः 8 बजे से 21 कुंडीय यज्ञ को आचार्य सोम प्रकाश दीक्षित ने पूर्ण विधिविधान से संपन्न कराया। मंच संचालन प्रधान सत्यदेव गुप्ता ने किया। 

ये रहे मौजूद
इस अवसर पर प्रधान सत्यदेव गुप्ता, मंत्री राजीव दीक्षित, कोषाध्यक्ष विजय अग्रवाल, देव प्रकाश शर्मा, डॉ. संजय कमठानिया, सीए मनोज खुराना, वीरेन कनवर, राम निवास भारद्वाज, नीलम दीक्षित, निधि कमठानिया, राजकुमारी सिंघल, आनंद शर्मा, सुभाष अग्रवाल, डॉ. राम प्रसाद, सुधाकर गुप्ता, रमेश चंद्र आर्य, ब्रज राज सिंह परमार, भुवनेश कुलश्रेष्ठ, अवनीश गुप्ता, रामप्रकाश गुप्ता आदि मौजूद रहे।

मरणोपरांत मिली आर्य रत्न की उपाधि एवं आर्य सम्मान
समापन पर आर्य समाज द्वारा मरणोपरांत कृष्ण गोपाल कपूर को इस वर्ष की आर्य रत्न की उपाधि के सम्मान को उनके परिवारीजनों ने ग्रहण किया। आर्य सम्मान से सोमप्रकाश दीक्षित, गिरीश चंद्र गुप्ता, राजीव दीक्षित, अनिल कुलश्रेष्ठ, राजकुमार आहूजा, श्रद्धा दीक्षित, प्रभा कुलश्रेष्ठ, नीलम दीक्षित और तारारानी आहूजा को सम्मानित किया गया।  

इन शाखाओ के आर्यजन हुए शामिल
नगर समाज फ्री गंज, राजा मंडी, कमला नगर, जयपुर हॉउस, इंद्रा कॉलोनी, शाहगंज, बालाजीपुरम, विभव नगर, ताजगंज, हींग की मंडी, नामनेर, आवास विकास सिकंदरा, नाई की मंडी, शमशाबाद, महिला समाज शमशाबाद, फतेहाबाद, बाह, जरार, फरेरा, महुआखेड़ा, धिमश्री, किरावली, जगनेर, एत्मादपुर, समोगर, गाढ़ी जस्सा, बरारा, मदरा, इरादतनगर, गोविन्दपुरी भावना स्टेट और बिचपुरी के आर्यजन शामिल हुए।

  • TAGS
Post Views: 421

यह भी पढ़ें

Breaking News!!