Home Gallery Join Us E-Paper About Contact Us
You are on Latest Post.
image

जनता के सहयोग और निकाय के कर्मचारियों की कर्तव्य और निष्ठा से पाया नगर पालिका परिषद अछनेरा ने प्रथम स्थान - डा. अशोक अग्रवाल 

होटल भावना क्लार्क्स इन में नगर पालिका परिषद् के मुख्य कर्मचारियों को किया सम्मानित 

आगरा (अछनेरा ) स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में नगर पालिका परिषद अछनेरा पूरे उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान और उत्तर भारत में 9 वां स्थान प्राप्त करने पर नगर पालिका परिषद् अछनेरा की ओर से कैलाशपुरी स्थित होटल भावना क्लार्क्स इन में नगर पालिका परिषद् के मुख्य कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ अछनेरा नगर पालिका परिषद् के अध्यक्ष डॉ. अशोक अग्रवाल, अधिशासी अधिकारी अरविंद कुमार पांडेय और डीपीएम नवल देवरा ने गणेश जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। 

अछनेरा के चेयरमैन डा. अशोक अग्रवाल ने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में राज्य स्तर पर अछनेरा नगर पालिका को प्रथम स्थान मिलने का श्रेय अछनेरा की जनता और वहां के समर्पित कर्मचारियों को जाता है।  अधिशासी अधिकारी अरविंद कुमार पांडेय, सफाई नायक सुरेंद्र सिंह, डीसी देवकांत त्यागी और मयंक कुमार को सम्मानित कर क्षेत्रीय जनता का आभार व्यक्त किया है। सम्मान से नगर पालिका के पर्यावरण मित्रों और कर्मचारियों का मनोबल और अधिक बढ़ेगा।

अधिशासी अधिकारी अरविंद कुमार पांडेय ने कहा कि यह उपलब्धि जनता के सहयोग और निकाय के कर्मचारियों की निष्ठा और कर्तव्य परायणता से प्राप्त हुई है। ज़ीरो बिजली खपत के साथ सौर ऊर्जा पर आधारित कूड़ा शोधन प्लांट की मदद से एक बार मे पांच मीट्रिक टन कचरे से प्लास्टिक, कंकड़, गिट्टी आदि को अलग करके किसानों के लिए उपयोगी खाद बनकर बिकने से नगर पालिका की आय में इजाफा हो रहा है। मंच संचालन मनोज गुप्ता ने किया। इस अवसर पर डीपीएम नवल देवरा, ब्रजमोहन अग्रवाल, कोमल सिंह सिकरवार, रामेश्वर दयाल, गोविन्द प्रसाद, दाऊ दयाल आदि मौजूद रहे। 

मोक्षधाम में बना है आकर्षक पार्क 
अछनेरा में मोक्षधाम पर बने तालाब और पार्क का सौंदर्यीकरण क्षेत्र की जनता का मुख्य आकर्षण का केंद्र है। डॉ. अशोक अग्रवाल की पहल पर क्षेत्र की जनता के लिए आरओ की बीस लीटर की पानी की बोतल ग्रामीणों को मात्र पांच रुपए व्यवस्था की। इससे पिछले दो वर्ष से नगर पालिका परिषद अछनेरा आय में लगातार बढ़ रही हैं।

  • TAGS
Post Views: 894

यह भी पढ़ें

Breaking News!!