Home Gallery Join Us E-Paper About Contact Us
image

पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों का केंद्र मानव था :के के भारद्वाज

यदि जंजीर की ताकत बढ़ानी है। तो उसकी सबसे कमजोर कड़ी को मजबूत करें।

आगरा -अंत्योदय व एकात्म मानववाद के प्रणेता एवं जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 107 वीं जन्मजयंती पर ताज मंडल के वार्ड 33 नगला पैमा में बूथ न0 391 पर भाजपाइयों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर विचार रखें तत्पश्चात पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना।
 

मुख्य वक्ता भाजपा ताज मंडल प्रभारी के के भारद्वाज ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी भारतीय दर्शन के महान विचारक और प्रचारक थे। उनके विचारों का केंद्र मानव था। वे कहते थे, यदि जंजीर की ताकत बढ़ानी है। तो उसकी सबसे कमजोर कड़ी को मजबूत करें। उन्होंने कहा जब विश्व साम्यवाद और पूंजीवाद के बीच डोल रहा था. तब उन्होंने अंत्योदय रूपी समाज दर्शन प्रस्तुत कर अपना जीवन राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित कर दिया था। जो आज भी प्रासंगिक है।
 

ताज मंडल महामंत्री दीपक शर्मा ने कहा मोदी और योगी की सरकार अंत्योदय के विचार और संकल्पना को मूर्त रूप प्रदान कर गरीब कल्याण कर रही हैं। कार्यक्रम संयोजक मुन्ना लाल वर्मा, मंडल महामंत्री दीपक शर्मा, पार्षद जगमोहन सिंह,ठा0 ईश्वरी प्रसाद, सुरेश चंद्र, गिर्राज सिंह, पूरन सिंह,साहब सिंह, पप्पू वर्मा, गोपाल सिंह,राकेश सिंह, डोरी लाल वर्मा, अशोक कुमार, मुकेश वर्मा,देवेश वर्मा, अमरदीप सिंह, ललित वर्मा आदि प्रमुख मौजूद रहे।
 

  • TAGS
Post Views: 557

यह भी पढ़ें

Breaking News!!