सावन की मल्हार पर महिलाओं ने किया नृत्य, गाए सावन के गीत
दुर्गेश व्यास
आगरा - कमला नगर ब्रज विहार महिला कीर्तन मंडल ने आज अतिथि वन में हरियाली तीज का उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। उत्सव में कई खेल, खेले गए जैसे तमोला, बैलून गेम, सोलो डांस आदि। उत्सव में पर्यावरण का ध्यान रखते हुए कि सभी ने एक दूसरे को तुसली का पौधा गिफ्ट किया और कहा कि तुलसी हमारे स्वास्थ के लिए वरदान है।
वर्षा बंसल और रेखा शर्मा ने कहा कि हमें इस तरह के आयोजन करना चाहिए जिससे समाज में सामाजिक समरसता को बढ़ावा मिल सके।
सभी ने सावन की मल्हार "झूला तो पड़ गया अमुआ की डार" एवं गीतों पर खूब डांस किया। इस तीज महोत्सव कार्यक्रम प्रमुख रूप से रेखा शर्मा ,बरखा बंसल , गीता सिंघल, कामना गोयल, अंजलि अग्रवाल, गुंजन गोयल, बरखा गर्ग, रितु गोयल, श्वेता, सपना, कीर्ति, रोमा , माधुरी आदि सखियों ने भाग लिया।