Home Gallery Join Us E-Paper About Contact Us
image

रविदास जयंती के उपलक्ष में डॉक्टर बी आर अंबेडकर चैरिटेबल ट्रस्ट आगरा लगाएगा फ्री चेकअप हेल्थ कैंप 

डॉ बी आर अंबेडकर चैरिटेबल ट्रस्ट आगरा समाज के गणमान्य नागरिकों के द्वारा संचालित किया जाता है यह एक पंजीकृत ट्रस्ट है जिसका मुख्य कार्यालय डॉक्टर बी आर अंबेडकर चैरिटेबल ट्रस्ट 6/B/160 आवास विकास कॉलोनी सिकंदरा आगरा स्थापित में है। 

आगरा - समाज सेवा के क्षेत्र में कार्यकरत डॉ अंबेडकर चैरिटेबल ट्रस्ट आगरा समाज के लिए हमेशा तत्पर रहता है।  ट्रस्ट शिक्षा, स्वास्थ,एवं सामाजिक कुरीतियों के विरूद्ध कार्य करता है।इसी कड़ी में 5 फरवरी 2023 को  अंबेडकर चैरिटेबल ट्रस्ट और डीआर हॉस्पिटल के सहयोग से आगरा की जनता के लिए रविदास जयंती के उपलक्ष में एक फ्री हेल्थ चेकअप कैंप का  डीआर हॉस्पिटल 57 A एचआईवी शास्त्रीपुरम गोल चक्कर चौराहा मोहम्मदपुर रोड आगरा आयोजन कर रहा है जिसमें डॉ रामजी लाल ( पूर्व महानिदेशक चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण उत्तर प्रदेश) एवं वरिष्ठ चिकित्सक वीर सिंह के नेतृत्व में कैम्प का आयोजन होगा। 

कैम्प में प्रमुख रूप से निम्न विशेषज्ञ उपस्तिथि रहेंगे जैसे - जनरल फिजीशियन,स्त्री रोग विशेषज्ञ,हड्डी रोग विशेषज्ञ, जनरल सर्जन, त्वचा रोग विशेषज्ञ ,दंत चिकित्सक ,बाल रोग विशेषज्ञ,आदि निशुल्क परामर्श दिया देंगे। और डॉ शशि कुमार , अनूप अम्बेश ,डॉ रमेश बाबू ,डॉ रामकिशन ,मिनाक्षी सिंह , डॉ आर पी सिंह , डॉ दिलीप कुमार , डॉ सतेंद्र पॉल, डॉ रुबिया सिंह, डॉ शुस्मिता सिंह आदि चिकित्सक अपनी सेवाएं देंगे।  
निशुल्क हेल्थ चेकअप में जांच भी फ्री में की जाएंगी जैसे-  ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, ईसीजी, हीमोग्लोबिन की जांच केवल इस फ्री हेल्थ चेक थायराइड की जांच के मात्र का 50 रूपये काभुगतान लिया जाएगा।

कैम्प के सफल संचालन के लिए एक आवश्यक बैठक 22.01.2023 को चुकी है और भी लोगों से सम्पर्क किया जा रहा है।  कैम्प के सफलता के लिए ट्रस्ट के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को जिम्मेदादियों दे डी गई हैं। 

यह हेल्थ चेकअप प्रातः 9:00 से दोपहर 1:00 बजे तक डीआर हॉस्पिटल 57 A एचआईवी शास्त्रीपुरम गोल चक्कर चौराहा मोहम्मदपुर रोड आगरा पर आयोजित किया जाएगा । यह सूचना ट्रस्ट के  सचिव डॉ रामजी लाल के द्वारा प्रदान की गई है।


 

Post Views: 552

यह भी पढ़ें

Breaking News!!