किसानों की बर्बाद हुई फसल के लिए भाकियू. लोकशक्ति में करी आवाज़ बुलंद
जिले में 2 दिन से लगातार हो रही बारिश,बारिश ने किसानों की मेहनत पर फेरा पानी,बारिश से धान,गन्ने की फसल को भारी नुकसान,खड़ी धान की बिछी,
कटी फसल में भरा पानी, फसलो के नुकसान पर किसानों में मायूसी,किसानों की फसलों के लिए आफत बनी बारिश, इसी सिलसिले में भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव मा.सत्यभान सिंह चौहान जी और जिलाध्यक्ष अभिषेक चौहान जी द्वारा सरकार से किसानों के नुकसान की भरपाई के लिए मुआवजे की मांग करते हुए एक मीटिंग आगरा के पदाधिकारियों के साथ करी गई।
जल्द ही भाकियू लोकशक्ति संगठन आगरा जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौपेगी जिसमे किसानों की बर्बाद हुई फसलों के लिए उन्हें जल्द से जल्द बीमा कंपनियों द्वारा धनराशि और सरकार द्वारा मुआवजा मुहैया कराया जाए जिससे किसान बर्बाद होने से बच सके।
'जय जवान जय किसान' के नारे के साथ आगरा जिले में जगह जगह जिलाध्यक्ष अभिषेक चौहान जी द्वारा राष्ट्रीय महासचिव मा.सत्यभान सिंह चौहान जी का जगह जगह स्वागत किया गया और जल्द से जल्द किसान भाइयों को धनराशि उपलब्ध करवाई जाए जिसके लिए भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति हमेशा देश के किसान भाइयों के साथ खड़ी है।
मीटिंग के समय जिलाध्यक्ष अभिषेक चौहान,महिला जिलाध्यक्ष प्रियंका यादव,युवा जिलाध्यक्ष आदित्य गोस्वामी,मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र चाहर,कार्यकारिणी अध्यक्ष, ओमवीर सिंह चौधरी,जिला सरंक्षक संतोष गोयल, जिला संयोजक विजय तोमर,जिला मुख्य संगठन मंत्री हारून खान,जिला कोषाध्यक्ष राम किशोर शर्मा,महिला जिला सलाहकार आशा यादव,जिला सचिव लियाकत अली,जिला महासचिव अभिषेक पुंडीर, मीडिया प्रभारी लवी किशोर, अमोल दीक्षित, राजुस्वामी और साहिल खान आदि लोग मौजूद रहे।