Home Gallery Join Us E-Paper About Contact Us
image

जनता दल (यू) का सात अगस्त को कार्यकर्ता सम्मेलन, तेज हुईं तैयारियां

आगरा। जनता दल (यू) कार्यकर्ता सम्मेलन आगामी सात अगस्त को होने वाला है। सम्मेलन की तैयारियों में पदाधिकारी व कार्यकर्ता पूरे दमखम से लगे हैं। पार्टी के महासचिव देव कुमार साकेत ने बताया कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देशानुसार आगरा में कार्यकर्ताओं का सम्मेलन किया जा रहा है।

यह आयोजन शाहदरा रोड नुनिहाई पटेल धर्मशाला में होगा। जिसमें राष्ट्रीय महासचिव केसी त्यागी मुख्य अतिथि रहेंगे। पूर्व सांसद धनंजय कुमार, प्रदेश अध्यक्ष अनुप कुमार पटेल और प्रधान महासचिव सुशील कश्यप भी आयोजन को सफल बनाने में योगदान देंगे। जिलाध्यक्ष हरिपाल सिंह और महानगर अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार पटेल ने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिले भर में प्रभात फेरियां निकाली जा रही हैं। कार्यकर्ताओं से संपर्क किया जा रहा है। आगरा में होने वाला कार्यकर्ता सम्मेलन अभूतपूर्व होगा।

  • TAGS
Post Views: 508

यह भी पढ़ें

Breaking News!!